यूपी के रायबरेली में बड़ा हादसा, बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Sanchar Now
2 Min Read

रायबरेली: यूपी (Uttar Pradesh) के रायबरेली (Road Accident in  Raebareli) में सोमवार की सुबह एक हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत (Death) हो गई। मृतकों में दो चचेरे भाई हैं। युवकों की मौत पर उनके घरों में कोहराम मच गया। पुल‍िस (Police) ने शवों को पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेज द‍िया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

संवाददाता के अनुसार सरेनी थाना क्षेत्र के पूरे लालू मजरे बेनी माधवगंज निवासी प्रशांत पुत्र दिनेश बाजपेई समेत पूरे चंद्रशेखर मजरे गोपाली खेड़ा निवासी शिवेंद्र मिश्रा पुत्र संतोष मिश्रा और गोपाल मिश्रा पुत्र महेश मिश्रा तीनों रविवार की देर शाम गांव में एक साथ थे। उन्होंने कुछ दिन पहले ही नई बाइक खरीदी थी।

परिजनो में मचा कोहराम

तीनों युवकों ने अपने परिजनों से मित्र के घर जाने की बात कही थी और रात में दो बाइकों से घर से निकले थे। सुबह लालगंज डलमऊ मुख्य मार्ग पर बहाई गांव के पास तीनों मृत अवस्था में सड़क किनारे पड़े मिले। उनकी दुर्घटना किस वाहन से हुई यह किसी को पता नहीं चल सका।

माता-पिता का था इकलौता पुत्र

प्रशांत बाजपेई अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र बचा था। उसके बड़े भाई का पहले ही बीमारी के दौरान निधन हो चुका है। प्रशांत मल्केगांव में डाक पोस्टमास्टर था। उसकी मौत पर पिता दिनेश बाजपेई का रो-रो कर बुरा हाल है। शिवेंद्र गिट्टी मौरंग का बड़ा व्यापारी था। दो भाइयों में वह छोटा था। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

पढ़ें  मगरमच्छ से पिता को बचाने वाले साहसी अजय राज को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, राष्ट्रपति ने दिया सम्मान
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment