केरल के तिरुवल्ला में सरकारी कर्मचारियों को रील बनाना पड़ा भारी, कारण बताओ नोटिस जारी

Sanchar Now
1 Min Read

तिरुवनंतपुरम। केरल के पथानामथिट्टा जिले में थिरुवल्ला नगर पालिका सचिव ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद आठ कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस वीडियो में कर्मचारी कार्यालय में नाचते-गाते नजर आ रहे हैं।

जल्द ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद नगर पालिका सचिव के संज्ञान में आया, जिन्होंने तत्काल आठ कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया और तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा।

जब मीडिया ने सचिव से इस कार्रवाई के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्होंने इस कृत्य के बारे में जानने के बाद अपना कर्तव्य निभाया है। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी, क्योंकि यह एक हानिरहित कृत्य था।

हालांकि, बुधवार को नोटिस दिए जाने के बाद कर्मचारियों ने कहा कि यह रील उस समय शूट की गई थी जब कार्यालय में काम नहीं हो रहा था और इससे काम में या अपनी किसी जरूरत के लिए आए लोगों को कोई परेशानी नहीं हुई।

पढ़ें  योगी आदित्यनाथ को मिला भारतरत्न डॉ अम्बेडकर अवार्ड
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment