अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप के रूमर्स पर मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बता दिया सच

Sanchar Now
3 Min Read

इस समय बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। गत 31 मई 2024 को खबर आ रही थी की 6 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। इस खबर ने फैंस को काफी झटका दिया था।

मलाइका अरोड़ा ने ब्रेकअप के रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी

हालांकि अब फाइनली मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग अपने ब्रेकअप के रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है और लोगों को पूरा सच बताया है। मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपने ब्रेकअप के रूमर्स पर विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि वो अर्जुन से अलग नहीं हुई हैं।

एक्ट्रेस की मैनेजर ने बताया दिया सच

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका अरोड़ा के मैनेजर ने कंफर्म किया है कि एक्ट्रेस अभी भी अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं और उनके अलग होने का दावा करने वाली खबरें बिल्कुल झूठी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका के मैनेजर ने कहा है- नहीं-नहीं सभी अफवाहें हैं। कपल अलग नहीं हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट में कही गई थी ऐसी बात

आपको बता दें कि पिंकविला की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने साल 2019 में अपने रिश्ते के बारे में लोगों को बताया था लेकिन अब दोनों अलग हो गए हैं। पिंकविला की रिपोर्ट में बताया गया था कि मलाइका और अर्जुन के बीच बहुत खास रिश्ता था लेकिन वो दोनोंअब अलग हो गए हैं।

‘अपने रिश्ते को खींचने की इजाजत नहीं देंगे’

पढ़ें  CU से पढ़ाई, रेडियो मिर्ची में नौकरी और 7 लाख फॉलोअर्स… नाम-शोहरत सब कुछ था, फिर क्यों ‘जम्मू की धड़कन’ RJ सिमरन ने की खुदकुशी?

रिपोर्ट में आगे लिका था- मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे के दिलों में खास जगह बनाए रखेंगे। उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया है और इस मामले में सम्मानजनक चुप्पी बनाए रखेंगे। वो किसी को भी अपने रिश्ते को खींचने की इजाजत नहीं देंगे।

‘दोनों ने अपने रिश्ते को काफी सममान दिया है’

रिपोर्ट में लिखा था- अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का एक लंबा, प्यार भरा, रिश्ता था जो अब खराब हो गया है। इसका मतलब ये नहीं है कि उनके बीच कोई मनमुटाव है। वे एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं और एक-दूसरे के लिए पिलर ऑफ स्ट्रेंथ हैं। इन सालों में उन्होंने अपने रिश्ते को काफी सममान दिया है। दोनों उम्मीद करते हैं कि लोग इस इमोशनल टाइम में उन्हें स्पेस देंगे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment