मलाइका अरोड़ा ने शेयर की अर्जुन की बेहद प्राइवेट तस्वीर, लिखा ‘मेरा आलसी बॉय’

Sanchar Now
2 Min Read

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित जोड़ों में से एक हैं। अक्सर दोनों को एक साथ देखा जाता है। सोशल मीडिया पर भी यह कपल काफी ज्यादा एक्टिव रहता है और अपनी तस्वीरें साझा करता रहता है। हाल में मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अर्जुन का एक ऐसा फोटो साझा किया है, जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है।

मलाइका ने पोस्ट की बोल्ड फोटो

मलाइका ने रविवार (28 मई) को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अर्जुन की मोनोक्रोमैटिक इमेज साझा की है। इस फोटो में अर्जुन सेमी न्यूड नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने एक छोटा सा नोट भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”मेरा लेजी ब्वॉय।” अर्जुन कपूर ने भी इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट अपने इंस्टा स्टोरी पर लगाया है।

कई साल से कर रहे एक दूसरे को डेट

बता दें कि अर्जुन और मलाइका एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। कई साल तक लोगों की नजर से बचते हुए दोनों रिलेशनशिप में रहे, लेकिन बाद में उन्होंने इसे पब्लिक कर दिया। इसके बाद से ही दोनों अक्सर एक दूसरे पर प्यार बरसाते नजर आते हैं।

इस फिल्म में नजर आएंगे अर्जुन

वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन को आखिरी बार फिल्म कुत्ते में देखा गया था। फिल्म में वह पुलिस अफसर के किरदार में थे। इसमें उनके अलावा नसीरुद्दीन शाह, राधिका मदान और कोंकणा सेन शर्मा, तब्बू भी अहम भूमिका में थीं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी थी। अर्जुन के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें वह जल्द ही द लेडी किलर नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं।

पढ़ें  सलमान खान के जीजा को कोर्ट का नोटिस, इस फिल्म के टाइटल पर है विवाद
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment