मैं श्रीयामाई ममतानंद गिरि! दो दिन पहले… ममता कुलकर्णी ने वापस ली महामंडलेश्वर उपाधि, वीडियो में किया बड़ा दावा

Sanchar Now
1 Min Read

एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी एक बार फिर महामंडलेश्वर बनीं। दो दिन पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया में वीडियो शेयर कर अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। 12 फरवरी (गुरुवार) को उन्होंने दूसरा वीडियो जारी बताया कि गुरु ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। इसलिए मैं इस महामंडलेश्वर पद पर बनी रहूंगी।

ममता कुलकर्णी को महाकुंभ मेले में किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया था। 10 फरवरी को इंस्टाग्राम वीडियो पोस्ट कर उन्होंने महामंडलेश्वर पद छोड़ने की घोषणा की थी। इस दौरान उन्होंने वजह भी स्पष्ट किया था। उन्होंने बताया था कि किन्नर अखाड़े में लोग आपस में भिड़ रहे हैं। इससे मैंने पद छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने बताया था कि मैं 25 साल से साध्वी हूं और आगे भी साध्वी रहूंगी।

24 को बनाई गईं थीं महामंडलेश्वर

ममता कुलकर्णी 24 जनवरी को महामंडलेश्वर बनाई गई थीं। प्रयागराज महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उनका पिंडदान और पट्‌टाभिषेक कराया था। महामंडलेश्वर के तौर ममता को नया नाम श्रीयामाई ममता नंद गिरि दिया गया है। पट्‌टाभिषेक के बाद करीब 7 दिन वह महाकुंभ में रहीं।

पढ़ें  कृषि से इंडस्ट्री तक 2025 में यूपी में कहां और कितना हुआ विकास, जानें पूरी डिटेल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment