जौनपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी और 3 बच्चों की हत्या कर शख्स ने खुद को लगाई फांसी

Sanchar Now
2 Min Read

जौनपुर. उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया. मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव में एक शख्स ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने के बाद खुद की भी जान दे दी. ग्रामीणों की सूचना पर आलाधिकारी पुलिस फाॅर्स के साथ मौके पर पहुंचे. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. बताया जा रहा है कि पत्नी से हुए मामूली कहासुनी के बाद शख्स ने यह खौफनाक कदम उठाया.

पुलिस के मुताबिक पति ने पहले अपनी पत्नी की रॉड से मारकर हत्या की. उसके बाद बारी-बारी से तीनों बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या कर ली. ग्रामीणों के मुताबिक नागेश विश्वकर्मा का बुधवार सुबह पत्नी राधिका (35 वर्ष) से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई. इसके बाद नागेश ने लोहे रॉड से पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इसके बाद उसे अपने तीन बच्चों बड़ी बेटी निकिता, बेटा आदर्श और तीन वर्षीय बेटी आयुषी की गला दबाकर हत्या कर दी. सभी को मारने के बाद नागेश ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी.

बुधवार सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोस में ही रहने वाले चचेरे भाई ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर एक ही बेड पर चार लाशें पड़ी हुई थी. जबकि नागेश का शव फंदे से झूल रहा था. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. मौके पर फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है. फिलहाल हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है.

पढ़ें  पुलिस व बदमाशों के बीच तड़तड़ाई गोलियां, बावरिया गिरोह के 8 सदस्यों को लगी गोली
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment