माणा एवलॉन्च रेस्क्यू ऑपरेशन: 4 मजदूरों की मौत, 50 का रेस्क्यू, 23 का इलाज जारी, 5 की सर्च

Sanchar Now
3 Min Read

चमोली जिले के माणा गांव में हुए हिमस्खलन में फंसे मजूदरों का रेस्क्यू और सर्च आपरेशन जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 50 लोगों को निकाला गया है। इनमें से 4 घायलों की उपचार के दौरान मौत हो गई है।

जबकि पांच अब भी लापता हैं। भारतीय सेना के PRO लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने रेस्क्यू अभियान की जानकारी देते हुए इसकी पुष्टि की है। इस बीच भारतीय सेना के बड़े अफसरों का भी जोशीमठ पहुंचने का सिलसिला जारी है।

शुक्रवार सुबह भारत-चीन सीमा पर स्थित सीमांत जिले चमोली के माणा के पास भीषण हिमस्खलन हो गया। ​जिसमें 55 मजदूर फंसे गए। मजदूरों को निकालने के लिए शुक्रवार से ही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पीआरओ डिफेंस देहरादून लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव की ओर से बताया गया है कि हिमस्खलन की चपेट में आए चार श्रमिकों की मौत हो गई है। पांच की तलाश जारी है।

46 मजदूर सुरक्षित है। सड़कें अवरुद्ध होने के कारण कुल छह हेलिकॉप्टरों को लोगों को निकालने के लिए तैनात किया गया है। सुबह 23 मजदूरों को जोशीमठ पहुंचाया गया। हिमस्खलन में फंसे बीआरओ कर्मियों को हवाई मार्ग से जोशीमठ पहुंचाया जा रहा है। अब तक कुल 55 फंसे बीआरओ कर्मियों में से 47 को बचा लिया गया है।

आज सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ आर्मी हेलीपेड पहुंचे। यहां उन्होंने लाए गए घायलों का हालचाल पूछा सीएम धामी ने पहले घटनास्थल का हवाई निरीक्षण किया। इसके बाद माणा गांव और जोशीमठ आर्मी कैंप भी गए। सीएम धामी ने मौके पर सेना के अधिकारियों और रेस्क्यू अभियान में जुटे क​र्मचारियों से बात की साथ ही उनका हौंसला भी बढ़ाया।

पढ़ें  मथुरा में दिल दहला देने वाली घटना आई सामने, सौतेली मां बनी हैवान, बेटे को मौत की हत्याकर शव टैंक में डाला

बीते शुक्रवार सुबह माणा गांव के पास बीआरओ कैंप के नजदीक भारी हिमस्खन हो गया। जिस समय ​हादसा हुआ 55 मरीज कैंप में आराम कर रहे थे। ये मजूदर कैंप के पास बीते कुछ दिनों से निर्माण कार्य कर रहे थे। लेकिन दो दिनों से बर्फबारी की वजह से कैंप में ही आराम कर रहे थे। इस बीच बीते शुक्रवार को सुबह हादसा हो गया।

बताया गया कि कुछ मजूदर हादसा होते ही बाहर निकल गए, लेकिन कुछ वहीं फंस गए। 6 से 8 फीट बर्फ में रेस्क्यू कार्य में सेना और आईएसबीटी को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। किसी तरह से रास्ता बनाकर मजदूरों को वहां से निकाला गया। आज सुबह मौसम खुलते ही हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू शुरू हुआ। केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने मिलकर आपरेशन चलाया। सभी एजेंसियां सेना के साथ मिलकर काम कर रही हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment