मन्नारा चोपड़ा के पिता का निधन, फादर्स डे के दूसरे दिन एक्ट्रेस के सिर से उठा बाप का साया, जानें कब होगा अंतिम संस्कार

Sanchar Now
3 Min Read

प्रियंका चोपड़ा की कजिन मनारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का निधन हो गया है. उन्होंने 72 की उम्र में आखिरी सांस ली. वो अपने पीछे पत्नी कामिनी और बेटियां मन्नारा और मिताली को छोड़ गए हैं. वो पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. रमन का निधन मुंबई में हुआ. उनका अंतिम संस्कार 18 जून को यानी दो दिन बाद किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक कई रिश्तेदार विदेश से आएंगे, इसलिए ये तारीख रखी गई है. ताकि हर कोई उनके अंतिम दर्शन कर सके. मालूम हो कि वो पिछले कुछ समय से अपने परिवार के साथ मुंबई में ही रह रहे थे.

मनारा ने बताया परिवार की हिम्मत

रमन दिल्ली हाई कोर्ट में वकील थे. अचानक आई इस दुख की खबर ने हर किसी को चौंका दिया है. हर कोई इस संवेदनशील माहौल में परिवार को श्रद्धांजलि और संवेदना प्रकट कर रहा है. खुद मनारा ने भी पिता के मौत की जानकारी देते हुए एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की. एक्ट्रेस ने फोटो के साथ ओम नम: शिवाय से शुरुआत की और लिखा- गहरे दुख और शोक के साथ हम आपको ये सूचित करते हैं कि हमारे प्रिय पिता का 16/06/2025 को निधन हो गया. वो हमारे परिवार की ताकत और सहारे का स्तंभ थे.

चोपड़ा-हांडा परिवार में है गहरा नाता

मनारा ने साथ ही बताया कि उनके पिता का अंतिम संस्कार दोपहर 1 बजे अंबोली, अंधेरी वेस्ट के श्मशान घाट में किया जाएगा. बता दें, हांडा और चोपड़ा परिवार में गहरा नाता है. मनारा का असली नाम बार्बी हांडा है. फिल्मों में आने के बाद एक्ट्रेस ने इसे बदल लिया था. मनारा, प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा बहने हैं, लेकिन बावजूद इसके मुश्किल ही मनारा कभी इसका जिक्र करती हैं. सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इसका जिक्र भी किया था.

पढ़ें  आ गया है टाइगर...सलमान खान की टाइगर 3 ओटीटी पर हुई स्ट्रीम, जानें कहां देख सकते हैं मूवी

मनारा ने कहा था कि “अगर मैं अपने परिवार का नाम लेती, तो लोग मुझे नेपो किड कह देते. वे कहते कि मेरी खुद की कोई पहचान नहीं है. अब जब मैंने उनका नाम नहीं लिया, तो उन्होंने एक और कहानी बना दी कि मेरी अपनी बहनों से रिश्ते अच्छे नहीं हैं. जबकि मेरे रिश्ते पूरी तरह साफ और स्पष्ट हैं.”

वहीं प्रियंका चोपड़ा भी मनारा के बारे में बात कर चुकी हैं. वो उनकी प्यारी छोटी बहन हैं. प्रियंका ने कहा था कि “मैं जब बड़ी हो रही थी, तो मैं उसे देखकर इंस्पायर होती थी, क्योंकि मैंने देखा कि वो खुद अपने दम पर चीजें खरीद सकती थी. वो बेहतरीन जगहों पर रह सकती थी, जो चाहें कर सकती थी. और अपनी शर्तों पर दुनिया को जी सकती थी. ये एक ऐसी बात थी जो मैंने उससे सीखी. ये भावना मेरे अंदर बस गई थी.”

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment