ईद के बाद होना था निकाह, खूनी संघर्ष में युवक की मौत; रुड़की के गांव में पुलिस तैनात

Sanchar Now
3 Min Read

रुड़की: हरिद्वार के रुड़की में दो पक्षों में क्रिकेट खेलने के दौरान कुछ दिन पहले विवाद हो गया था. जिसके बाद बीती देर रात दोनों पक्षों के लोग फिर से आमने-सामने आ गए. बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया. इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर धारदार हथियार भी चले. इस खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है.

जानकारी के मुताबिक रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला गांव निवासी सद्दाम अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव के ही एक मैदान में क्रिकेट खेल रहा था. बताया जा रहा है कि करीब दस दिन पूर्व मैच खेलते समय उनकी बॉल पास के ही एक खेत में चली गई. सद्दाम जब बॉल उठाने के लिए वहां गया तो खेत स्वामी ने उसके साथ मारपीट कर दी. हालांकि इसके बाद मामला यहीं पर शांत हो गया था.

लेकिन रविवार की देर रात रमजान की तरावीह की नमाज के दौरान दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट होने लगी. बताया गया है कि दोनों पक्षों ने धारदार हथियारों से एक दूसरे पर हमला कर दिया. इस झगड़े में एक पक्ष के चार लोग घायल बताए गए. दूसरे पक्ष से एक युवक को गंभीर चोटें आई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची. पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया.

इसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल के चिकित्सकों ने सद्दाम पुत्र नवील को मृत घोषित कर दिया. वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. सभी घायल अस्पताल में उपचाराधीन हैं. बताया गया है कि सद्दाम की ईद के बाद निकाह होना था. जिस घर में खुशियां आनी थी, अब इस घटना के बाद वहां मातम पसर गया.

पढ़ें  280 साल पुराने दुर्गा मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, अष्टमी के दिन हुआ हादसा; श्रद्धालु बोले- माता ने टाल दी बड़ी आपदा

गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार का कहना है कि दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था. मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है. झगड़े में एक युवक की मौत हुई है. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. फिलहाल गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment