ढाई महीने पहले शादी, अब फंदे से लटके मिले पति-पत्नी… कानपुर में किराए के मकान में दी जान

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक नवविवाहित जोड़े ने अपने किराए के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान मोहम्मद साजिद (24) और उनकी पत्नी सोफिया (22) के रूप में हुई है, जिनकी शादी को अभी सिर्फ ढाई महीने हुए थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

घर लौटने के कुछ घंटे बाद…

मृतक दंपत्ति के परिजनों के अनुसार मंगलवार दोपहर साजिद और सोफिया बाजार से लौटकर अपने कमरे में गए थे। साजिद की बहन सबा ने बताया कि दोनों उस समय खुश दिख रहे थे। शाम करीब 5 बजे जब सबा ने उन्हें चाय के लिए बुलाया तो कमरे से कोई जवाब नहीं आया। बार-बार आवाज देने पर भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उसने खिड़की से झांककर देखा। दोनों को पंखे से लटका देखकर उसने शोर मचाया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात

साजिद के परिवार ने बताया कि उनकी शादी बकरीद के दिन 17 जून को हुई थी। परिवार के सदस्यों का कहना है कि दोनों के बीच कोई विवाद नहीं था और वे खुशी-खुशी रहते थे। सोफिया के भाई ने भी बताया कि उनकी बहन का ससुराल में अच्छे से ख्याल रखा जाता था और दोनों के बीच कोई समस्या नहीं थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। एक साथ हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

पढ़ें  लक्ष्मण झूला मार्ग पर फैक्टरी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंच फायर ब्रिगेड काबू पाने में जुटी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment