नोएडा में प्रेमी के कमरे में विवाहिता महिला की संदिग्ध हालात में मौत, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

Sanchar Now
2 Min Read

नोएडा के फेज 3 थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेमी अर्जुन ने अपनी प्रेमिका नीरजा की हत्या कर दी। प्रेमिका 5 बच्चों की मां है। वह चोरी छिपे ममूरा गांव में प्रेमी से मिलने आई थी। दोनों के बीच साथ रहने को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद में आरोपी ने प्रेमिका को इतना पीटा कि वह मर गई। सूचना पाकर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच में पता चला है कि आरोपी प्रेमी अपनी प्रेमिका के चरित्र पर शक करता था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पड़ोस में रहती थी प्रेमिका

पुलिस जांच में पता चला है कि महिला का अर्जुन से प्रेम संबंध था। दोनों एक दूसरे के पड़ोसी थे। आज सुबह नीरजा प्रेमी से मिलने उसके रूम पर पहुंची थी तभी दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान अर्जुन ने नीरजा को पीटा और धक्का भी दिया। घटना के बाद नीरजा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

चरित्र पर करता था शक

पुलिस ने महिला के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। अर्जुन ने महिला के चरित्र पर शक करते हुए आज उससे झगड़ा शुरू किया था। बाद में यह जानलेवा हो गया। महिला अपने पीछे 5 बच्चे छोड़ दी गई है।

गैर इरादन हत्या की धारा में केस

इस मामले में पुलिस ने आरोपी अर्जुन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में जल्द ही आरोपी के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करेगी। पुलिस का प्रयास है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए।

पढ़ें  दहेज़ के लालच में नवविवाहिता पर ढ़ा रहे जुल्म
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment