लव जिहाद में शादीशुदा जहीर ने राहुल बन फंसाया, रेप कर अश्लील फोटो-वीडियो किए वायरल

Sanchar Now
3 Min Read

कानपुर में लड़कियों के साथ लव जिहाद के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. अब एक और ऐसा ही मामला सामने आया है. जहीर नाम के युवक ने राहुल बनकर 17 साल की नाबालिग को अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं. जब पीड़िता को आरोपी की असलियत का पता चला तो उसने बात करना बंद कर दिया था. मगर, अब आरोपी नाबालिग पर धर्मपरिवर्तन करने के लिए दबाव बना रहा है. आरोपी कहता है कि यदि इस्लाम नहीं अपनाया तो पीड़िता के अश्लील वीडियो वायरल कर देगा.

दरअसल, मामला पनकी थाना इलाके का है. 17 साल की पीड़िता ने पनकी थाने में जाकर शिकायक दर्ज कराई थी. उसने पुलिस को बताया कि वह गोविंद नगर की फैक्ट्री में काम करती थी. वहीं पर हमीरपुर का रहने वाला राहुल नाम का लड़का भी काम करता था. राहुल से उसकी दोस्ती हो गई.

पीड़िता ने आगे बताया कि राहुल एक दिन उसे अपने कमरे पर ले गया. यहां उसने कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर मुझे पिला दिया. इसके बाद मेरा रेप किया. राहुल ने पीड़िता को भरोसा दिलाया कि वह उससे प्यार करता है और शादी भी करेगा. नाबालिग राहुल की बातों में आ गई.

फोन से खुला राहुल का राज

पीड़िता के मुताबिक, एक दिन उसके पास रुखसार बानो नाम की महिला का फोन आया. उसने कहा कि तुम जिसे राहुल समझ रही हो उसका असली नाम जहीर है. और वह शादीशुदा है. मैं उसकी पत्नी हूं. पीड़िता इस बात की जानकारी अपने परिवारवालों को दी और राहुल उर्फ जहीर से संपर्क खत्म कर दिया. पीड़िता का बात बंद करना जहीर को पसंद नहीं आया. उसने अलग-अलग नंबरों से पीड़िता को फोन करना शुरू कर दिया.

पढ़ें  सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा को कोर्ट से राहत, 30 दिनों के लिए मिली अंतिरम जमानत

निकाह के लिए बनाया दबाव

पीड़िता के मुताबिक, जहीर मुझे धर्म परिवर्तन करने के लिए धमका रहा है. कहता है कि इस्लाम में चार शादी करने की छूट है. तुम धर्मपरिवर्तन करके मुझसे निकाह करो. अगर, तुम शादी नहीं करोगी तो मैं तुम्हारे अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा. जहीर की इस धमकी के चलते पीड़िता ने काम पर जाना बंद कर दिया.

आरोपी भेजा गया है जेल – पनकी एसीपी

पनकी एसीपी तेज बहादुर सिंह का कहना है कि आरोपी जहीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी. तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया और फिर उसे जेल भेज दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment