‘पूजा की आत्मा को शांति दें’… पति ने की दूसरी शादी, जिंदा पत्नी को बताया मरा; श्राद्ध तक किया

Sanchar Now
3 Min Read

यूपी के कन्नौज से पति-पत्नी के बीच विवाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें पत्नी के जिंदा रहते पति ने उसका श्राद्ध कर डाला और फोटो इन्स्टाग्राम पर वायरल कर दी। इतना ही नहीं विवाद के बाद जब पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई तो पति ने दूसरी शादी भी कर ली। साथ ही पहली पत्नी के दोनों बच्चों को स्कूल से अपने साथ गांव लेकर चला आया। फोटो वायरल हुई तो पहली पत्नी ने मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

मामला जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र अन्तर्गत भवानी सराय गांव का है। यहां के रहने वाले पवन की शादी 12 मार्च 2009 में कानपुर नगर के गोविंद नगर के दबौली की पूजा के साथ हुई थी। पूजा ने बताया कि पति का प्रेम प्रसंग पड़ोस के एक गांव निवासी एक लड़की से था। वह उसे लेकर कहीं चला गया था बाद में पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया। हालांकि बाद में मामले को लेकर समझौता हो गया। पूजा ने आरोप लगाते हुए बताया कि इसके बाद भी दोनों के बीच बात होती रही। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद पूजा अपने बेटों लक्ष्य और रुद्र के सााथ मायके चली आई और एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने लगी।

22 जून 2023 को पवन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की जिसमें उसने पूजा की फोटो के साथ उसकी मौत की बात लिखी। फिर एक और पोस्ट में 23 जुलाई 2023 को शान्ति पाठ होने की बात लिखी। इसके बाद पवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील अपलोड की है, जिसमें वह उसका श्राद्ध करते हुए दिख रहा है। एक और फोटो अपलोड की जिसमें लिखा कि-भगवान पूजा की आत्मा को शांति दे…। पूजा ने बताया कि इसके बाद वह बच्चों को स्कूल से अपने साथ लेकर चला गया तो गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। इसमें उसने आरोप लगाया कि पवन ने दूसरी शादी भी कर ली है। इस बात की जानकारी होने पर उसने पवन से तलाक के लिए कोर्ट में याचिका दायर की है।

पढ़ें  लोकतंत्र को कमजोर करने वाले SIR पर कर रहे टिप्पणी, CM योगी ने BJP कार्यकर्ताओं से की शत-प्रतिशत योगदान की अपील

आरोप लगाते हुए कहा है कि 23 अक्टूबर को उसके दोनों बेटे स्कूल से नहीं लौटे तो वह स्कूल पहुंची जहां उसे चला कि पवन दोनों बच्चों को वहां से ले गया है। शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने मामले में तालग्राम पुलिस को जांच पड़ताल के निर्देश दिए। तब पुलिस सराय गांव पहुंची और पवन के घर से दोनों बेटों को बरामद कर लिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने की जानकारी पर पवन मौके से फरार हो गया।

एसपी कन्नौज अमित कुमार आनंद ने बताया महिला की शिकायत पर तत्काल पुलिस को मौके पर भेजा गया l दोनो बच्चों को बरामद कर उसके सुपुर्द कर दिया गया है l मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है l

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment