बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद MBBS की स्टूडेंट ने लगा ली फांसी, हॉस्टल में पंखे से लटका मिला शव

Sanchar Now
2 Min Read

गाजियाबाद जिले के मोदीनगर क्षेत्र में मेडिकल की 24 वर्षीय एक छात्रा ने कथित रूप से अपने प्रेमी से रिश्ता टूटने से क्षुब्ध होकर बृहस्पतिवार को खुदकुशी कर ली।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रवि कुमार ने यहां बताया कि मूल रूप से कन्नौज जिले की रहने वाली एमबीबीएस तृतीय वर्ष की छात्रा दिव्य ज्योति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि वह मोदीनगर के निवाड़ी रोड पर अपने दोस्तों के साथ सूर्या एन्क्लेव कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही थी।

उन्होंने बताया, ‘‘आज दोपहर ज्योति के छात्रावास के साथियों ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया, दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने ज्योति के मोबाइल फोन पर कॉल की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।’’

अधिकारी ने बताया, ‘‘उन्होंने तुरंत मकान मालिक मनोज कुमार को इस बारे में बताया। उसके बाद कमरे का पिछला दरवाजा तोड़कर देखा गया कि ज्योति छत के पंखे से लगे फांसी के फंदे से लटकी हुई थी।’’

कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस को ज्योति के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अपने प्रेमी से संबंध टूटने की बात लिखी है।

डीसीपी कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें  नोएडा में बेरोजगार इंजीनियर ने की आत्महत्या, लिव-इन पार्टनर के तानों से तंग आकर उठाया कदम
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment