मेदांता ने नोएडा में 550 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का शुभारंभ

Sanchar Now
3 Min Read

संचार नाउ। भारत के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा नाम मेदांता – ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड ने मंगलवार को नोएडा के सेक्टर-50 में अपने नए 550 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का शुभारंभ किया। इस आधुनिक अस्पताल के शुरू होने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच और मजबूत हो गई है।

अस्पताल की शुरुआत फिलहाल 300 ऑपरेशनल बेड्स के साथ की गई है, जिनमें 100 से अधिक आईसीयू बेड और 5 अत्याधुनिक ऑपरेटिंग थिएटर शामिल हैं। यह अस्पताल दा विंची शी सर्जिकल रोबोट, अगली पीढ़ी के ओ-आर्म, आर्टिस आइकोनो एआई-संचालित बाइप्लेन कैथ लैब, 3 टेस्ला एमआरआई, 256-स्लाइस डुअल सोर्स सीटी स्कैन, पीईटी स्कैन और गामा कैमरा जैसी उन्नत डायग्नोस्टिक और सर्जिकल तकनीकों से लैस है।

मेदांता नोएडा में मरीजों को कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, न्यूरोसाइंसेज, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स और ट्रांसप्लांट्स जैसी 20 से अधिक सुपर स्पेशियलिटीज़ में व्यापक सेवाएँ मिलेंगी। इस अस्पताल के लिए 30 निदेशकों समेत 60 से अधिक वरिष्ठ नैदानिक विशेषज्ञ पहले ही जुड़ चुके हैं।

शुभारंभ के अवसर पर मेदांता के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डॉ. नरेश त्रेहन ने कहा, “नोएडा में यह नया अस्पताल हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है कि हम भारत के लोगों तक विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाएँ। आधुनिक तकनीक और अनुभवी चिकित्सकों की टीम के साथ, यह अस्पताल व्यापक तृतीयक और चतुर्थक देखभाल के लिए तैयार है।”

वहीं, मेदांता के ग्रुप सीईओ पंकज साहनी ने कहा, “नोएडा इकाई का शुभारंभ हमारी विकास यात्रा का अहम कदम है। यह न सिर्फ एनसीआर में हमारी उपस्थिति को मजबूत करेगा बल्कि पश्चिमी यूपी की बड़ी और वंचित आबादी तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा पहुँचाने में मदद करेगा। हमारा लक्ष्य एक भविष्य-तैयार स्वास्थ्य ढाँचा बनाना है जो पूरे भारत में गुणवत्ता और रोगी परिणामों के नए मानक स्थापित करे।”

पढ़ें  सेक्टर अल्फा-2 में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 30 अवैध खोखे जब्त

मेट्रो नेटवर्क से सीधा जुड़ा होने के कारण यह अस्पताल दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी के मरीजों के लिए आसानी से सुलभ होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि मेदांता की यह पहल क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाली साबित होगी।

 

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment