यमुना प्राधिकरण से प्रभावित किसानों की अधिकारियों के साथ हुई बैठक, इन समस्याओं का होगा निस्तारण

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में यमुना प्राधिकरण से प्रभावित किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन और यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच गुरुवार को बैठक हुई। बैठक में भारतीय किसान यूनियन के साथ प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर अरुणवीर सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जहां पर किसानों की अधिकतर समस्याओं का निस्तारण किया गया। इसके साथ ही जो समस्याएं बची हुई है उनको भी जल्द ही निस्तारित करने का आश्वासन दिया गया है।

दरअसल, यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में आने वाले गांव के किसानों की काफी समस्याएं लंबित चल रही थी। जिनके लिए यमुना प्राधिकरण के द्वारा लगातार समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। गुरुवार को हुई बैठक में दनकौर देहात, जगनपुर, अफजलपुर व अट्टा गुजरात गांव के 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा वितरण जल्द करने का आश्वासन दिया गया है। जिन गांवो के किसान अधिग्रहण के बाद न्यायालय चले गए थे और इस वजह से उसे गांव के किसानों के मामले अटके हुए थे। अब किसानों ने सहमति के आधार पर न्यायालय से सभी मामले वापस ले लिए हैं। यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के द्वारा किसानों की सभी समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। गांवो में कैंप लगाकर अतिरिक्त मुआवजा सहित अन्य समस्याओं का निस्तारण मौके पर किया जा रहा है।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन खटाना ने बताया कि गुरुवार को यमुना प्राधिकरण में किसानों और अधिकारियों के बीच बैठक हुई। जिसमें किसानों का 64.7 अतिरिक्त मुआवजा वितरण जल्द करने का आश्वासन दिया गया है और किसानों की आबादियों का बैक लीज एवं शिफ्टिंग पॉलिसी में काम शुरू कर दिया गया है। किसानों को मिलने वाले प्लाट को 7% से बढ़कर 10% बोर्ड बैठक में पास कर शासन को भेज दिया गया है।

पढ़ें  गौड़ फाउंडेशन ने 20 महिलाओं को आइकॉन पुरस्कार से नवाजा

पवन खटाना ने बताया कि यमुना प्राधिकरण से प्रभावित सभी गांव के विकास कार्य यमुना प्राधिकरण के द्वारा किए जा रहे है। गांव में नाली, सड़क, स्कूल, किसान भवन, सामुदायिक केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खेल के मैदान, शमशान घाट, कब्रिस्तान और लाइट सहित आदि कार्य भी अति शीघ्र कराए जाएंगे।

बैठक में यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह प्राधिकरण के तीनों एसीईओ, तहसीलदार व अन्य अधिकारियों के साथ भारतीय किसान यूनियन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन खटाना, राष्ट्रीय सचिव राजे प्रधान, जिला अध्यक्ष रॉबिन नागर, प्रदेश प्रवक्ता राजीव मलिक, सुरेंद्र नागर, मास्टर सूबे राम, देवी राम प्रधान, चंद्रपाल बाबूजी, मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान,धनीराम, सुभाष वर्मा और नरेंद्र नागर सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment