ग्रेटर नोएडा के उद्यमियों के साथ हर माह के दूसरे सोमवार को होगी बैठक

Sanchar Now
1 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा में उद्योगों को बढ़ावा देने के मकसद से प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर एक और पहल की गई है। ग्रेटर नोएडा में स्थापित औद्योगिक इकाइयों/औद्योगिक आवंटियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अब प्रत्येक माह के दूसरे सोमवार को उद्यमियों के साथ बोर्ड रूम में बैठक की जाएगी, जिसमें प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारीगण, विभागाध्यक्ष, महाप्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक, आदि भी मौजूद होंगे और उद्यमियों के द्वारा बताई गई समस्याओं को प्राथमिकता पर हल कराया जाएगा।

प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने उद्यमियों से इस बैठक में शामिल होने और अपनी औद्योगिक इकाइयों से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि प्राधिकरण उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर हल करने के लिए तत्पर है। इसी उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की जा रही है। उन्होंने उद्यमियों और औद्योगिक संगठनों से इस बैठक में शामिल होकर अपनी बात जरूर रखें।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा के चौराहों और सेंट्रल वर्ज पर खिलेगा ‘कैलेंडुला’, चार दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी से पहले शहर सजेगा फूलों से
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment