प्रभारी मंन्त्री ने किया जिले का दौरा, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट की गिनाई खूबियां

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। रविवार को सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिले के प्रभारी मंत्री ने एक प्रेस वार्ता की। जिसमें उत्तर प्रदेश में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट के फायदे गिनाए गए और साथ ही प्रदेश के निवेश में जिले की भागीदारी भी बताई गई। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने यूपी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान जिले की भागीदारी की सराहना की और बताया कि यह निवेश उत्तर प्रदेश में विकास के लिए हुआ है इससे प्रदेश के विकास को गति मिलेगी।

रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में यूपी लोक निर्माण विभाग व जिले के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने एक प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में 10, 11 और 12 फरवरी को लखनऊ में निवेश के महाकुंभ का आयोजन किया गया था जिसमें 33 लाख करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में हुए कुल निवेश में गौतम बुध नगर का निवेश 26% है। जिसके बाद प्रत्येक जिले के हिसाब से निवेश की योजनाएं तैयार की गई है उन्ही योजनाओ का प्रचार प्रसार व आम जनता तक पहुंचाने के लिए सभी प्रभारी मंत्रियों को जिले में वार्ता करने के निर्देश दिए गए थे। उसी के तत्वाधान में जिला कलेक्ट्रेट सूरजपुर में प्रेस वार्ता की गई और ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट की खूबियां गिनाई गई।

इस दौरान प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता का ध्यान रखते हुए जल्द ही एक सकारात्मक और एक अच्छा बजट भी पेश किया जाएगा उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश के महाकुंभ में बड़ा निवेश हुआ है जिससे उत्तर प्रदेश विकास की ओर अग्रसर रहेगा।

पढ़ें  मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब व लाजिस्टिक हब से कनेक्टिविटी होगी बेहतर

जिले के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने गौतम बुध नगर कलेक्ट्रेट में प्रदेश सरकार की खूबियां गिनाते हुए कहा प्रदेश में लगातार निवेश बढ़ता जा रहा है जिससे प्रदेश का विकास और गति के साथ होगा प्रदेश में निवेश बढ़ रहा है। इसके साथ ही प्रदेश की कानून व्यवस्था पहले से बेहतर हो गई है। अच्छी कानून व्यवस्था के कारण ही प्रदेश में लगातार निवेश बढ़ता जा रहा है ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन में प्रदेश ने नए कीर्तिमान स्थापित की हैं इस निवेश से उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment