नोएडा में नाबालिक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Sanchar Now
1 Min Read

उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के छपरौली गांव से एक नाबालिक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी की मां ने एक युवक के खिलाफ उसके अपहरण का मामला दर्ज कराया है।

काम करने गई थी किशोरी

छपरौली गांव में रहने वाली सलमा (काल्पनिक नाम) ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह 26 अगस्त को घर से लोटस जिंग सोसाइटी में काम करने के लिए गई थी। घर पर उसकी (14 वर्षीय) नाबालिक बेटी अकेली थी। दोपहर के समय जब वह घर वापस लौटी तो उसकी बेटी गायब थी। उसने अपनी बेटी की खोजबीन की तो पता चला कि पड़ोस में रहने वाला सफीक पुत्र रफीक निवासी ग्राम शहदरा उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उसने अपने स्तर पर अपनी बेटी की काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। फिलहाल थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी युवक व किशोरी की तलाश की जा रही है।

पढ़ें  शादी का वादा कर कुत्ते के डॉक्टर ने किया रेप, गर्भवती होने पर कराया अबॉर्शन; महिला ने दर्ज कराई शिकायत
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment