दिवाली की रात PAC इस्पेंक्टर पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां, घर के बाहर दिया वारदात को अंजाम

Sanchar Now
2 Min Read

लखनऊ: दीपावली की रात लखनऊ में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया. यहां पर इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई जिससे उनकी मौत हो गई. हत्या की इस वारदात को तब अंजाम दिया गया जब इंस्पेक्टर दिवाली की रात करीब 1 बजे लखनऊ में ही अपनी बहन से मिलकर घर लौट रहे थे. कृष्णा नगर के मानस नगर निवासी इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह को ताबड़तोड़ गोलियां मारी गई. इंस्पेक्टर पीएसी चौथी बटालियन में तैनात थे. जब ये वारदात हुई तो उनके साथ कार में पत्नी और बच्चा भी था. घर के बाहर कार से उतरकर दरवाजा खोलते ही बाइक सवार बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे.

देर रात करीब 2:30 बजे कृष्णा नगर के मानस बिहार में 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि सतीश कुमार नाम के एक व्यक्ति को उनके घर के बाहर एक व्यक्ति ने गोली मारकर घायल कर दिया.मौके पर पुलिस पहुंची और घायल को लोक बंधु अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस की कई टीम मौके पर बुलाई गई है. ज्ञात हुआ है कि सतीश कुमार मौजूदा में प्रयागराज के चतुर्थ वाहानी में पीएससी में क्वार्टर मास्टर के पद पर तैनात हैं घटना के खुलासा के लिए इसमें पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं जिसमें क्राइम और सर्विलांस की टीमें लगाई गई हैं. घटना में परिजनों के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जल्दी घटना का खुलासा किया जाएगा.

पढ़ें  आकाशीय बिजली का कहर, आजमगढ़ में महिला समेत 4 की मौत, बलिया में महिला पर गिरी बिजली
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment