इंजरी को मात देकर 14 महीने बाद लौटे मोहम्मद शमी, देश के लिए खेलने की भूख ने लिखी वापसी की कहानी

Sanchar Now
3 Min Read

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से होने जा रही है.इस सीरीज के लिए भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का स्क्वॉड में चुना गया है. मोहम्मद शमी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से ही इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर हैं. उन्हें इस टूर्नामेंट के दौरान चोट लगी थी. इसके बाद उन्हें फरवरी 2024 में टखने की सर्जरी करानी पड़ी थी. वह अब लंबे इंतजार के बाद भारतीय टीम के लिए खेलने हुए नजर आएंगे. सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. इस मैच से पहले शमी ने अपनी वापसी पर बड़ा बयान दिया है.

टीम इंडिया में वापसी पर शमी का बड़ा बयान

मोहम्मद शमी ने 14 महीने बाद टीम इंडिया में वापसी पर कहा कि अगर खिलाड़ी के अंदर देश के लिए खेलने की बेताबी हो तो वह कई चोटों से उबर सकता है. शमी ने बंगाल क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘देश के लिए जो खेलने की भूख है वो कभी खत्म नहीं होनी चाहिए. आपको अगर उससे प्यार है तो आप हमेशा फाइटबैक करते रहेंगे, चोटिल चाहे आप 10 बार हो जाए, मुझे लगता है कि देश के लिए खेलने की भूख कभी खत्म नहीं होनी चाहिए.’

मोहम्मद शमी ने आगे कहा, ‘मेरे दिमाग में हमेशा यही रहता है कि मैं कितना भी मैच खेलू लूं वो मेरे लिए कम है क्योंकि एक बार अगर मैंने क्रिकेट छोड़ा तो शायद वो दोबारा ना होगा. ऐसा कभी नहीं हुआ कि अपने राज्य या देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी चोट लगने के बाद खेल छोड़ने के बारे में सोचें. जब भी हम चोटिल होते हैं तो हमारे दिमाग में एक ही विचार आता है, हम कब वापसी कर सकते हैं.’

पढ़ें  55 साल बाद हुआ ऐसा, केएल राहुल और शुभमन गिल ने मिलकर बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

2 साल बाद टीम इंडिया के लिए खेलेंगे टी20 मैच

मोहम्मद शमी एक लंबे समय के बाद भारतीय टीम के लिए टी20 मैच खेलते हुए नजर आएंगे. शमी ने टीम इंडिया के लिए आखिरी टी20 मैच नवंबर 2022 में खेला था. इसके बाद से ही वह टी20I क्रिकेट से दूर हैं. लेकिन टीम इंडिया को अगले महीने चैंपियंस ट्रॉफी खेलनी है, ऐसे में मैनेजमेंट उन्हें ज्यादा से ज्यादा मौके देना चाहता है, ताकी वह अपने रिदम को हासिल कर सके. बता दें, मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 23 टी20 मैच ही खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 8.94 की इकॉनमी से रन खर्च किए हैं और 24 विकेट चटकाए हैं.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment