फिर एक्शन करते नजर आएंगे मोहित रैना, ‘द फ्रीलांसर-द कन्क्लूजन’ की रिलीज डेट का एलान

Sanchar Now
2 Min Read

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अपनी आगामी वेब सीरीज ‘द फ्रीलांसर: द कन्क्लूजन’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित इस सीरीज के जरिए अनुपम खेर ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। इस सीरीज के चार सीजन एक सितंबर को रिलीज चुके हैं। जो दर्शक ‘द फ्रीलांसर: द कन्क्लूजन’ का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है। निर्माताओं ने गुरुवार को इस सीरीज का मोशन पोस्टर जारी करते हुए रिलीज डेट का एलान किया है।

​​​​​​​इस दिन होगी रिलीज

‘द फ्रीलांसर: द कन्क्लूजन’ के निर्माताओं ने ओटीटी प्लेटफॉर्म के आधिकारिक एक्स हैंडल पर सीरीज का दमदार मोशन पोस्टर साझा किया है। इसके साथ ही मेकर्स ने बताया कि इस सीरीज के बाकी एपिसोड 15 दिसंबर को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज किए जाएंगे।

अनुपम खेर के अलावा ये सितारे आएंगे नजर 

‘द फ्रीलांसर: द कन्क्लूजन’ में अनुपम खेर के अलावा मोहित रैना, सुशांत सिंह, जॉन कोककेन, गौरी बालाजी, नवनीत मलिक, मंजिरी फडनिस, सारा जेन डायस जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस सीरीज के निर्माता शीतल भाटिया और भाव धूलिया इसका निर्देशन कर रहे हैं।

इन फिल्मों में आएंगे नजर

अनुपम खेर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की ‘द वैक्सीन वॉर’ में नजर आए थे। इस फिल्म में नाना पाटेकर, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर, सप्तमी गौड़ा, राइमा सेन, गिरजा ओक, निवेदिता भट्टाचार्य और मोहन कपूर नजर आए थे। यह फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं, अनुपम खेर की आने वाले फिल्मों की बात करें तो अभिनेता ‘द फ्रीलांसर’ के अलावा ‘द इंडिया हाउस’, ‘इमरजेंसी’, ‘विजय 69’ और ‘मेट्रो इन दिनों’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

पढ़ें  नोट पर छाप दी अनुपम खेर की तस्वीर, सोने के व्यापारी को लगा डेढ़ करोड़ का चूना, जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment