आजमगढ़ में मां बनी हत्यारिन; 6 साल की बेटी की गला घोंटकर की हत्या, बेटे पर भी जानलेवा हमला, ये थी वजह

Sanchar Now
2 Min Read

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां मां ने अपनी 6 वर्षीय बेटी का गला घोंटकर हत्या कर दी और अपने 3 वर्षीय बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बेटा एक निजी अस्पताल में भर्ती है।

मेंहनगर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में निवासी सुनील यादव लखनऊ में रहकर वाहन चलाते हैं। अपने भाई मनीष यादव की शादी में शामिल होने के लिए 20 दिन पहले घर आए थे। सोमवार देर शाम उनकी पत्नी ने अपने दोनों बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी। सुनील ने पत्नी को ऐसा करने से मना किया, जिससे वह और उग्र हो गई। गुस्से में उसने खुद को फांसी लगाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उसे रोक लिया। इसके बावजूद देर रात उसने अपनी 6 वर्षीय बेटी की गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने 3 वर्षीय बेटे का भी गला घोंटने की कोशिश की, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही मेंहनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मृत बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि सुनील यादव ने अपनी पत्नी के खिलाफ मेंहनगर थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

पढ़ें  यूपी में गन्ने के खेतों में लहलहाएगी तिलहन-दलहन की फसलें, CM योगी ने योजना तैयार करने के दिए निर्देश
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment