सास ने दामाद पर करवाई बेटी के मर्डर FIR, जब पता चला सच, शर्म से हुई पानी-पानी… गाजीपुर का अजब-गजब मामला

Sanchar Now
2 Min Read

यूपी के गाजीपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने दामाद और उसके घर वालों के ऊपर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस की जांच में केस झूठा निकला। जिस महिला की हत्या की रिपोर्ट उसकी मां ने दर्ज कराई थी वह अपने ब्वायफ्रेंड संग फरार हो गई थी। पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया। इसके बाद उसका डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। पुलिस ने मामले में छह लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया था। पूछताछ में पता चला की युवती के मर्जी के खिलाफ शादी की गई थी। बाद में वह अपने प्रेमी के साथ शादी रचाकर रहने लगी थी।

मां ने बेटी की हत्या कर शव गायब करने का लगाया था आरोप

सादात के बरहपार भोजूराय गांव निवासी राजवंती देवी ने अपनी पुत्री रुचि की शादी खानपुर के हथौड़ा गांव निवासी युवक राजेंद्र कुमार के साथ वर्ष 2023 में की थी। तीन अक्तूबर को राजवंती देवी ने रुचि को जान से मारकर शव गायब करने का आरोप लगाते हुए एसपी के यहां प्रार्थना पत्र दिया था। एसपी ने जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया था। सादात पुलिस ने राजवंती देवी की तहरीर पर दामाद राजेंद्र समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

जांच में जिंदा निकली महिला

एसपी के आदेश पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। मामले में कार्रवाई करते हुए सैदपुर सीओ रामकृष्ण तिवारी ने हर पहलुओं को ध्यान में रखकर विवेचना की तो हकीकत का पता चला, कि वास्तव में रुचि जिंदा है। सीओ ने बताया कि सर्विलांस के माध्यम से पता चला कि रुचि एमपी के ग्वालियर क्षेत्र के एक गांव में है। पुलिस टीम वहां पहुंची तो रुचि दूसरी शादी कर वहां रह रही थी। पुलिस उसे लेकर यहां आई।

पढ़ें  कसाई से सिंगर फिर कमेंटेटर, इंस्टा पर 7 मिलियन फॉलअर्स… कौन हैं यौन शोषण में फंसे मनी मेराज?
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment