एशियन सिनेमा की मां का निधन, वरुण गांधी से था खास कनेक्शन

Sanchar Now
2 Min Read

मशहूर फिल्म समीक्षक और लेखिका अरुणा वासुदेव का गुरुवार को निधन हो गया। वह उम्र संबंधी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती थीं। वासुदेव, जिन्हें, ‘एशियाई सिनेमा की मां’ कहा जाता था ने 88 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

​​​​​​​तीन सप्ताह से अस्पताल में थी भर्ती 

वासुदेव का पिछले तीन सप्ताह से एक मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल में इलाज चल रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके एक करीबी ने बताया, वह कुछ समय से अस्वस्थ थीं। उन्हें अल्जाइमर था और बुढ़ापे से जुड़ी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ रही थीं। आज सुबह अस्पताल में उनका निधन हो गया।

लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से हुई थी सम्मानित

एशियाई सिनेमा की जननी अरुणा वासुदेव के निधन से सिनेमा की दुनिया के लोगों को बहुत दुख पहुंचा है। बता दें  कि उन्होंने भारतीय और एशियाई फिल्मों को विश्व स्तर पर बढ़ावा दिया। पिछले साल ही उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

फिल्मी सितारों ने जताया दुख

अरुणा वासुदेव की शादी दिवंगत राजनयिक सुनील रॉय चौधरी से हुई थी। उनके परिवार में उनकी ग्राफिक डिजाइनर बेटी यामिनी रॉय चौधरी हैं, राजनेता वरुण गांधी की पत्नी हैं। दिग्गज के निधन पर कई फिल्मी सितारों ने दुख जताया है। शबाना आजमी ने लिखा, ‘आज सुबह फिल्म लेखिका और क्यूरेटर अरुणा वासुदेव के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ।’ साथ ही सिनेमा से जुड़े अन्य लोगों ने भी उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।

पढ़ें  'क्राइम पेट्रोल' फेम एक्टर का 35 साल की उम्र में निधन, इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment