समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बब्बल भाटी की माताजी का निधन, अखिलेश यादव ने जताया शोक

Sanchar Now
2 Min Read
Oplus_131072

ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हरेन्द्र भाटी उर्फ बब्बल भाटी की माताजी श्रीमती दयावती का बुधवार को बीमारी के चलते निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। निधन की खबर मिलते ही परिवार और शुभचिंतकों में गहरा दुःख छा गया। परिजनों के अनुसार, पिछले कई दिनों से दयावती का स्वास्थ्य लगातार खराब चल रहा था, जिसके बाद बुधवार को उनका देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव बील अकबरपुर में किया गया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दयावती के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दयावती का जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। अखिलेश यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

बब्बल भाटी मूल रूप से ग्राम बील अकबरपुर के निवासी है। वर्तमान में उनका परिवार ग्रेटर नोएडा के सेक्टर फाई स्थित एबोनी स्टेट में रह रहा है। स्वर्गीय दयावती समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बब्बल भाटी की माताजी और सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी की मौसीजी थीं। परिवार में बब्बल भाटी बड़े भाई हैं, जबकि सुनील भाटी और संजू भाटी उनके छोटे भाई हैं, जो ग्रेटर नोएडा में ही रहते हैं।

पढ़ें  अखिलेश यादव को मिला राम मंदिर कार्यक्रम का न्योता, कहा- बाद में सपरिवार जाएंगे
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment