मां ने बेटी को स्कूल वैन में भेजा स्कूल, ड्राइवर ने रास्ते में कर दी यह शर्मनाक हरकत- जिसने सुना हो गया हैरान

Sanchar Now
3 Min Read

उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कानपुर जनपद के केशवपुरम इलाके में स्थित एक निजी विद्यालय की छात्रा की नानी द्वारा स्कूल वैन चालक के ऊपर बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया गया है।

इस मामले में छात्रा की नानी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा की नानी का आरोप है की छात्रा द्वारा इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से की गई थी लेकिन लोगों ने किसी अन्य से शिकायत करने से रोक दिया था।
छात्र की नानी द्वारा पुलिस से की गई शिकायत में आरोप लगाया गया कि उनकी बेटी और दामाद दोनों दिव्यांग हैं। उनकी बेटी की 12 साल की एक बेटी है जो कक्षा 6 की छात्रा है। बताया कि 22 दिसंबर को स्कूल बंद चलने वाला चालक कल्लू छात्रा को घर से स्कूल ले गया था।

हालांकि स्कूल ले जाने की बजाय वह बच्ची को लेकर अपने रूम पर चला गया। आप है कि अपने रूम पर ले जाने के बाद उसने उसके साथ रेप किया। रेप करने के बाद वह छात्रा को स्कूल लेकर पहुंचा और वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। स्कूल में छात्र की हालत बिगड़ने के बाद उसने क्लास टीचर से पूरी बात बताई।

आप है कि क्लास टीचर और स्कूल प्रबंधन द्वारा घर वालों को इस बारे में ना बताने की सलाह दी गई और ड्राइवर को भी मारपीट कर भगा दिया गया। स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्रा को दूसरे ड्राइवर के साथ भिजवा दिया गया लेकिन घर पहुंचने के बाद छात्रा ने अपनी नानी से पूरी बात बताई।

पढ़ें  जेठ का खूनी खेल: बच्चों के विवाद में महिला को मारी गोली, एक के बाद एक चलाईं तीन गोलियां; हालत गंभीर

मामले की जानकारी होने के बाद छात्र की नई रावतपुर थाने पहुंचकर आरोपी ड्राइवर के साथ ही प्रिंसिपल समेत तीन शिक्षकों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment