बिलखते रह गए भाई-बहन, मां ने छह माह की बेटी को नदी में फेंका

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां सुलेखा पत्नी अनिल कुमार राम निवासी रामपुर नायकडीह थाना दुल्लहपुर ने अपनी 6 माह की बच्ची अनुष्का को चौजा पुल से मंगई नदी में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

जानिए, क्या है पूरा मामला?

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सुलेखा अपने मायके बेलहरा से सुबह अपने चारों बच्चों के साथ नायकडीह के लिए टेंपो से निकली लेकिन, पुल पर अपने बच्चों को लेकर उतर गई और अपनी बेटी अनुष्का को पुल से नीचे फेंक दिया। बच्ची को फेंकने के बाद सुलेखा के साथ उसकी बड़ी बेटी सुनैना व लड़का अमरेश चिल्लाने लगे। जिस पर अगल-बगल के लोगों ने देखा तो बच्ची पानी में तड़प रही थी। लोगों ने तत्काल भुड़कुडा पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुलेखा से पूछताछ करते हुए उसके पिता को सूचना दी। जिस पर पिता घुरहू राम ने बताया कि 6 महीने से उनकी बेटी सुलेखा का मानसिक चिकित्सालय में इलाज चल रहा था।

जानिए, क्या कहना है महिला के पति का?

बताया जा रहा है कि सुलेखा का पति गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता है। वह घर से किसी को बिना बताए बच्चों के साथ निकल गई थी और उसका मोबाइल भी बंद था। बच्ची को ढूंढने के लिए भुड़कुडा पुलिस से पूछकर गांव के ही राजन अजीत यादव अजय राजभर ने नदी में कूद कर बच्ची को ढूंढना शुरू किया। 2 घंटे बाद बच्ची मृत अवस्था में किनारे पाई गई जिसे लेकर पुलिस थाने गई। जानकारी होने पर ससुराल पक्ष से सास ससुर और ननद भी थाने पर पहुंचे। उन्होंने भी बताया कि इसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और इलाज चल रहा था। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी बलराम सहित प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पढ़ें  शराब पीकर घर आया पिता, खाने को लेकर हुई बहस तो बेटे ने घोंट दिया गला, मौत
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment