मुख्तार अंसारी का छोटा बेटा उमर अंसारी लखनऊ से गिरफ्तार, गाजीपुर पुलिस साथ ले गई

Sanchar Now
2 Min Read

लखनऊ: लखनऊ से एक बड़ी खबर है। माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गाजीपुर पुलिस ने उमर को लखनऊ में पकड़ा। उमर की गिरफ्तारी लखनऊ के दारुलशफा स्थित विधायक निवास से हुई। उमर को गाजीपुर में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। गाजीपुर पुलिस उमर को लखनऊ से लेकर रवाना हो गई है। पुलिस इस मामले में सोमवार को और जानकारी देगी। उमर पर आरोप है कि उन्होंने अपनी मां अफसा अंसारी के फर्जी हस्ताक्षर करके अदालत में जाली दस्तावेज पेश किए थे।

गाजीपुर पुलिस ने एक प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, माननीय न्यायालय में यूपी गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के तहत संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की गई थी। उक्त संपत्ति को अवमुक्त कराने हेतु माननीय न्यायालय में याचिका दायर की गई थी। उक्त जब्त संपत्ति IS 191 के पूर्व सरगना मुख्तार अंसारी (मृत) से संबंधित थी। उक्त दायर याचिका में मुख्तार अंसारी (मृत)के बेटे उमर अंसारी ने अवैधानिक लाभ लेने के उद्देश्य से सोची समझी रणनीति के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार करते हुए अपनी मां 50000 हजार की इनामिया अफसा अंसारी का फर्जी हस्ताक्षर कर माननीय न्यायालय में दाखिल किया गया है।

गाजीपुर पुलिस ने आगे बताया, उक्त प्रकरण के संज्ञान में आने पर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर में अपराध संख्या 245/2025 अंतर्गत धारा 319(2), 318(4),338,336(3),340(2) BNS पंजीकृत किया गया। उमर अंसारी को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही संपादित की जा रही है।

कुल मिलाकर इस मामले के सामने आने के बाद मुहम्मदाबाद थाने में FIR दर्ज की गई है और उमर अंसारी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें  पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला, फिर शव के टुकड़े कर… सम्भल में भी सौरभ हत्याकांड जैसी खौफनाक वारदात
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment