इंदिरानगर में नाबालिग से रेप के बाद हत्या, शव को लटकाया… शाहिद पर आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

Sanchar Now
3 Min Read

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बड़ी घटना घटी है. यहां पर 14 साल की नाबालिग की रेप करने के बाद हत्या कर दी गई . घटना इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के तकरोही इलाके में बुधवार को घटित हुई. बताया गया है कि आरोपी ने घर में घुसकर नाबालिग का रेप किया और फिर हत्या कर दी.

जानकारी के मुताबिक, शहर के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के तकरोही इलाके में 14 साल की नाबालिग के साथ घर में घुसकर रेप किया गया. बुधवार दोपहर 1 बजे आरोपी नाबालिग लड़की के घर में घुसा और फिर उसने लड़की के साथ रेप किया. इसके बाद नाबालिग के सिर में हथौड़ा मार दिया. इतने से भी मन नहीं भरा तो उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया.

पीड़ित पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पीड़िता पिता ने बेटी का रेप और हत्या करने का इल्जाम शाहिद नाम के युवक पर लगाया है. पिता की शिकायत पर पुलिस ने शाहिद के खिलाफ रेप और हत्या का मामला दर्ज कर लिया और उसकी तलाश में जुट गई है.

इलाके में मचा हुआ है हड़कंप

वहीं, इस घटना के बाद से तकरोही इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ रेप और फिर उसकी बेरहमी से हत्या की घटना से लोगों में दहशत है.

कानपुर में मंदबुद्धि लड़की से रेप

कानपुर में भी लड़की से रेप का मामला सामने आया. यहां पर एक लड़का पड़ोस में रहने वाली मंदबुद्धि लड़की के साथ कई दिनों से रेप की घटना को अंजाम दे रहा था. पीड़िता की बहन ने बताया कि उसने लड़को को बहन के साथ गलत करकत करते हुए देख लिया था. जब उससे पूछताछ की तो उसने बहन से कई बार गलत काम करने की बात कही. बहन मंदबुद्धि है तो वह ठीक से  कुछ बता भी नहीं सकी. उसकी लाचारी का फायदा उठाकर लड़का गलत हरकत कर रहा था. इस मामले में कानपुर के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने पीड़ित परिवार से बातचीत की और फिर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई.

पढ़ें  लखनऊ में इंजीनियर का मर्डर, सिक्योरिटी गार्ड ने मारी गोली; घर में घुसकर बोला- साहब नमस्ते, फिर…
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment