सुलतानपुर में चाकू से गोदकर हत्या; खड़ंजे पर खून से लथपथ पड़ा था युवक का शव, शरीर पर मिले घाव के निशान

Sanchar Now
2 Min Read

यूपी के सुल्तानपुर में एक युवक की विवाद के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को घटना की जानकारी हुई तो गांव में गुस्साए लोगों को शांत कराने पहुंचे। बताया जा रहा है कि शिवगढ़ थाना क्षेत्र के औझी गांव में एक व्यक्ति के यहां बहू आगमन पर आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम को देखने गए युवक की चाकू से गोद पर हत्या कर दी गई। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है, कई थाने की फ़ोर्स मौके पर तैनात कर दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर स्थित रामगंज बाजार के निकट शिवगढ़ थाना क्षेत्र का औझी गांव है। गांव निवासी मेवालाल प्रजापति के बेटे की शादी के उपरांत सोमवार को बहू भोज था। रात में मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा पार्टी बुलाई गई थी। रात करीब 11:00 बजे आर्केस्ट्रा पार्टी स्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक युवक खून से भीगा हुआ मृत अवस्था में पाया गया। उसकी पहचान औझी गांव निवासी आकाश मिश्रा उम्र 24 पुत्र कर्मराज मिश्रा के रूप में की गई।

पुलिस को सूचना देते हुए आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। मृतक आकाश तीन बहन भाई में सबसे छोटा था। बड़े भाई आदेश मिश्रा, बहन व माता पिता घटना की जानकारी मिलते ही बिलख पड़े। उसकी हत्या से गांव में आक्रोश फैल गया है। मौके पर कई थाने की फोर्स गांव में तैनात का दी गई है।

पढ़ें  हल्द्वानी में पहली बार 6 रूटों पर दौड़ेगी सिटी बसें, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

लंभुआ सीओ अब्दुल सलाम ने बताया कि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही की जा रही है। खबर लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस हर एक बिंदुओं पर तहकीकात में जुटी है। बताया जा रहा है कि, आर्केस्ट्रा के दौरान उसका कुछ युवकों से विवाद हुआ था। पुलिस हत्यारोपियों की शिनाख्त में जुटी है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment