दिल्ली में दिनदहाड़े कत्ल, युवती को रॉड मारकर उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ्तार

Sanchar Now
2 Min Read

राजधानी दिल्ली एक बार फिर सहम गई है. ताजा मामला दिल्ली के मालवीय नगर से सामने आ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, युवक ने लड़की पर रॉड से हमला किया और मौके से फरार हो गया. रॉड से हमले के बाद लड़की ने मौके पर ही दम तौड़ दिया. जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं पुलिस ने लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

अरबिंदो कॉलेज के पास की ये घटना

जानकारी के अनुसार, घटना अरबिंदो कॉलेज के पास की बताई जा रही है. यहां विजय मंडल पार्क शिवालिक ए ब्लॉक में एक युवती का शव मिला है. युवती की उम्र लगभग 25 साल बताई जा रही है. रॉड से हमले के बाद लड़की के सिर से खून बह रहा था और उसका शव एक बेंच के नीचे पड़ा था. वहीं शव के पास एक लोहे की रॉड भी पड़ी हुई थी. जिसे पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारियां इकट्ठा करना शुरू कर दिया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटना से जुड़ी और जानकारी हाथ लग सके. इसके साथ ही कॉलेज और आसपास के लोगों से भी जानकारियां जुटाई जा रही है.

पढ़ें  कानपुर: बहू को कमरा बंद करके सांप से डसवाते रहे, अंदर से वो चीखती रही, बाहर सब हंसते रहे
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment