दिल्ली में मर्डर, सूटेकस में भरी लाश, हापुड़ में फेंका… 500 CCTV फुटेज खंगाल कातिल प्रेमी तक पहुंची पुलिस

Sanchar Now
3 Min Read

हापुड़ में सूटकेस के अंदर मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस के हाथ हत्यारे तक पहुंच गए हैं। शुक्रवार को पुलिस ने हत्या करने वाले युवक को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। युवती की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही प्रेमी ने दिल्ली में गला घोंटकर की थी। प्रेमिका का फोन रात में बिजी रहना इसका हत्या का कारण बना गया। हत्या के बाद शव को सूटकेस में रखकर कार से 120 किलोमीटर दूर हापुड़ में पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा स्थित रजवाहे पर फेंक आया था। युवती की पहचान नीलेश (25) के रूप में हुई है। हत्या करने वाला प्रेमी सत्येंद्र यादव दिल्ली के मयूर विहार फेस-1 का रहने वाला है। उसके पास से घटना में इस्तेमाल कार, युवती के कई कागजात, फोन आदि सामान बरामद किए गए हैं।

सत्येंद्र का नीलेश के साथ कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। नीलेश से सत्येंद्र ने कार खरीदने के लिए पांच लाख रुपए भी उधार लिए थे। कुछ दिनों पहले सत्येंद्र दिल्ली से बाहर गया हुआ था। वहां से वापस लौटा तो नीलेश का व्यवहार कुछ बदला बदला था। उसे नीलेश पर शक होने लगा था। उसे लग रहा था कि नीलेश का कहीं और संबंध हो गया है। रात में नीलेश का फोन कई बार बिजी आने से वह परेशान रहने लगा। इसे लेकर नीलेश से झगड़ा भी होने लगा। इसी बीच नीलेश ने अपने रुपए भी वापस मांगना शुरू कर दिया।

इसके बाद सत्येंद्र ने खौफनाक साजिश रची। 30 मई को उसने नीलेश की ही चुन्नी से उसका गला दबाकर हत्या कर दी और शव को सूटकेस में बंद कर कार से हापुड़ के पिलखुवा में गांव सिखेड़ा रजवाहे में फेंक दिया। पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस सत्येंद्र तक पहुंच गई। पिलखुआ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार के अनुसार सतेंद्र को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया है।

पढ़ें  चुनाव खत्म होते ही एक्शन में योगी सरकार, पुलिस एनकाउंटर में मोस्ट वांटेड बदमाश ढेर
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment