नशे में धुत हेड कांस्टेबल बोला, हमें नहीं जानते हो, मेरे दादा ने 2500 मर्डर किए

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur News) में एक सिपाही का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे. नशे में धुत सिपाही के हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में सिपाही एक मैकेनिक को धमकी देते हुए कह रहा है कि, ‘मैं उस परिवार से हूं जिसके दादा ने दो तीन नहीं बल्कि ढाई हजार मर्डर कर चुके हैं.’

वीडियो हुआ वायरल

बता दें कि ये वायरल वीडियो कानपुर के नरवल थाने में तैनात सिपाही सुरेंद्र दुबे का है. वीडियो में सिपाही एक होटल मैकेनिक को धमकी दे रहा है कि, ‘ मैं उसे परिवार से हूं जिसके दादा ने ढाई हजार मर्डर किए थे और डीएम को धमकी दी थी. इस दौरान सिपाही मैकेनिक को धमकाने के लिए फोन पर किसी को बात करते हुए बता रहा है कि, ‘यादव जी को फोन कर लो और उनसे कहो कि डेढ़ सौ लड़के भेजें. इसे ठीक करना करना है. आज ही फैसला हो जाए.

जांच के आदेश

वहीं सिपाही का वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी ने जांच के आदेश दिए हैं. इस मामले में एसीपी नर्वल अमरनाथ यादव का कहना है कि,’ वायरल वीडियो नरवल थाने में तैनात सिपाही सुरेंद्र दुबे का है. सिपाही महाराजपुर में ड्यूटी के लिए गया था, इस दौरान सरसौल में एक बाइक मैकेनिक के पास सिपाही रुका था. इस दौरान उसकी कोई बातचीत हुई. जिसमें यह वीडियो वायरल हुआ है. इसकी जांच की जा रही है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

पढ़ें  मेरठ में फिर बड़ा हादसा, रैपिड रेल का पिलर गिरा; 8 मजदूर दबे

वहीं ये भी आरोप लगा है कि सिपाही उस समय नशे में था. इसके पहले भी वह सरसौल चौकी से नशेबाजी के चक्कर में ट्रांसफर किया गया था. मैकेनिक की गाड़ियां रोड के किनारे खड़ी थी उन्हीं को हटाने के लिए कर सिपाही की मैकेनिक से बहस हुई थी.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment