नफीस बिरयानी की पुलिस से मुठभेड़, उमेश पाल हत्‍याकांड में वांछित था माफ‍िया अतीक का करीबी

Sanchar Now
3 Min Read

प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड में फरार 50 हजार रुपये के इनामी नफीस बिरयानी को बुधवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। नफीस लखनऊ की तरफ से बाइक पर साथी संग आ रहा था तभी नवाबगंज में पुलिस के रोकने पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर जवाबी फायरिंग की तो पैर में गोली लगने पर नफीस गिर गया। उसका साथी बाइक पर भाग गया।

अतीक-अशरफ का करीबी है मोहम्मद नफीस

मुठभेड़ की खबर पाकर पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। माफिया अतीक अहमद और अशरफ का खास करीबी मोहम्मद नफीस ‘ईट ऑन बिरयानी’ रेस्तरां से चर्चित रहा है। 24 फरवरी को सुलेमसराय में जीटी रोड पर हुए सनसनीखेज उमेश पाल शूटआउट कांड में पुलिस ने शूटरों की क्रेटा कार जब्त की तो पता चला कि वह नफीस बिरयानी की है। उसे नफीस ने रुखसार को बेच दिया था, मगर कार रहती उसके पास ही थी।

होटल में छापेमारी

जांच में नाम सामने आने पर नफीस ईट आन बिरयानी बंदकर फरार हो गया। चार दिन पहले पुलिस ने खुल्दाबाद निवासी नफीस की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसकी तलाश में पुलिस टीम ने दिल्ली के एक होटल में छापेमारी की थी।

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

नफीस की तलाश चल रही थी कि बुधवार रात करीब 10.30 बजे लखनऊ की तरफ से बाइक सवार दो अपराधियों के आने की सूचना पर पुलिस ने नवाबगंज में आनापुर के पास वाहन चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस को देख बदमाश फायरिंग करते भागने लगे। पुलिस ने भी पीछा कर फायरिंग की तो मादूपुर रामनगर गांव के पास पैर में गोली लगने पर एक बदमाश बाइक से गिर गया जबकि दूसरा अंधेरे में भाग गया।

पढ़ें  केजरीवाल के समर्थन में AAP ट्रांसजेंडर विंग का प्रदर्शन: 'जेल का जवाब वोट' से चलाया अभियान, कैंपेन सॉन्ग बैन का भी किया विरोध

साथी की तलाश जारी

पुलिस के मुताबिक, गोली से घायल बदमाश ने अपना नाम मोहम्मद नफीस उर्फ नफीस बिरयानी बताया। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल भी बरामद की। घायल नफीस को अस्पताल ले जाया गया। उसके साथी की तलाश में पुलिस टीम घेराबंदी कर चेकिंग कर रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment