नायब तहसीलदार ने नाबालिग छात्रा को मारा थप्पड़, लोगों का फूटा आक्रोश, वापस जाना पड़ा

Sanchar Now
3 Min Read

कपसेठी थाना क्षेत्र के भीषमपुर गांव में जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंची नायब तहसीलदार प्राची केसरवानी ने मंगलवार को एक युवती को थप्पड़ जड़ दिया। इससे ग्रामीण उत्तेजित हो गए और विरोध करने लगे। ग्रामीणों का गुस्सा भांपकर पुलिस ने वहां से नायब तहसीलदार को हटाया। मामले से नाराज युवती के परिजनों से कपसेठी थाने में तहरीर दी है। इसमें नायब तहसीलदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया है। युवती को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कपसेठी थाना क्षेत्र के भीषमपुर गांव में आबादी की जमीन है। इस पर कई लोग मकान बनाकर रहते हैं। पास ही संजय सिंह की जमीन भी है। मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई। हाईकोर्ट के आदेश पर ही सेवापुरी की नायब तहसीलदार प्राची केसरवानी कपसेठी, मिर्जामुराद और राजातालाब थाने की पुलिस के साथ मंगलवार को जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंची। इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने नाराजगी जताई और हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी दिखाने की मांग रखी। आरोप है कि नायब तहसीलदार भड़क गईं और युवती को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को घेर लिया। मामला बिगड़ता पुलिस ने नायब तहसीलदार को सुरक्षा घेरे में लिया और किसी तरह गाड़ी तक पहुंचाया। जमीन पर कब्जा दिलाए बगैर ही नायब तहसीलदार चली गईं। ग्रामीणों का कहना है कि महिला अधिकारी को संयत बरतना चाहिए। उग्र होकर युवती को पीटना ठीक नहीं है। मामले की शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की जाएगी। इस सिलसिले में थानाध्यक्ष सतीश यादव ने बताया कि ग्रामीणों को समझाकर शांत करा दिया गया है।

पढ़ें  ‘जब खिलाने की औकात नहीं…’, चिकन के दो पीस पर दो पक्षों में खूब चले लाठी-डंडे, कई घायल

हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में कार्रवाई के लिए गई थी। वहां एक पक्ष के लोगों ने मुझे धक्का दिया और हमला करने का प्रयास किया। अपने बचाव में मेरा हाथ उठ गया। वायरल वीडियो में आधी बात ही है, जबकि सच्चाई कुछ और है। मेरे ऊपर हमला करने के लिए युवती और उसके परिजन गाड़ी पर भी चढ़ गए थे।-प्राची केसरवानी, नायब तहसीलदार, सेवापुरी

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment