जीबीयू में राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का होगा आयोजन

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ़ लॉ जस्टिस एंड गवर्नेंस द्वारा द्वितीय पी एन माथुर मेमोरियल राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का 29 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक आयोजन किया जाएगा। को होने वाले आयोजन की विवरणिका का विमोचन हुआ।

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ़ लॉ जस्टिस एंड गवर्नेंस द्वारा मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन 29-30 अप्रैल 2023 को किया जाएगा। इस प्रतियोगिता से सम्बंधित पूर्वसर्ग और विवरणिका का विमोचन गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रविन्द्र कुमार सिन्हा द्वारा आज बुधवार को किया गया। इस विवरणिका में प्रतियोगिता से सम्बंधित मूट प्राबलम, प्राइज राशि तथा नियम एवं शर्तों का उल्लेख है। पिछले वर्ष प्रथम पी एन माथुर मेमोरियल राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन अप्रैल 2022 को हुआ था। जिसका उदघाटन उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना के द्वारा किया गया था। जिसमे देश के कोने कोने से 36 टीमें और लगभग 110 छात्र छात्राएं शामिल हुए थे I

कार्यक्रम मे विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक प्रो एन मेल्कानी, कुलसचिव डा विश्वास त्रिपाठी, लॉ स्कूल के अधिष्ठाता डॉ के के द्विवेदी, संकाय सदस्य डॉ ममता शर्मा, डॉ रमा शर्मा, डा पूनम वर्मा, डा सतीश चंद्र, गौरव यादव, काजल गुप्ता तथा समिति के छात्र और छात्राए उपस्थित रहे।

पढ़ें  अर्नब गोस्वामी का TRP के लिए नया प्रयोग, रिपब्लिक इंग्लिश चैनल में हिंदी की एंकरिंग
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment