90.23 मीटर दूर फेंका भाला, फिर भी गोल्ड से चूके नीरज चोपड़ा; डायमंड लीग में जीता सिल्वर मेडल

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली: भारत के जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग मे इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने करियर में पहली बार 90 मीटर का थ्रो किया है। दोहा डायमंड लीग में उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर का थ्रो किया। पहले प्रयास में 88.44 मीटर भाला फेंकने के बाद उनका दूसरा राउंड फाउल रहा। पेरिस ओलंपिक में सिल्वर जीतने के बाद नीरज पहली बार मैदान पर उतर रहे हैं।

89.94 इससे पहले था नीरज का बेस्ट

तोक्यो ओलंपिक 2020 में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता था। उनके नाम वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल है। इसके बाद भी वह अपने करियर में 90 मीटर का थ्रो नहीं मार पाए थे। इससे पहले उनका बेस्ट प्रदर्शन 89.94 मीटर का था। 2022 में स्टॉकहोम में नीरज ने यह थ्रो किया था। पिछले साल लुसाने में भी वह 90 के करीब पहुंचे थे लेकिन 89.49 तक ही पहुंच पाए।

90 मीटर पार करने वाले तीसरे एथलीट

नीरज चोपड़ा भाला फेंक में 90 मीटर या उससे ज्यादा का थ्रो करने वाले 25वें एथलीट हैं। सबसे लंबा 98.48 मीटर का थ्रो करने का रिकॉर्ड जान जेलेजनी के नाम दर्ज है। एशियाई एथलीट में नीरज से पहले सिर्फ दो ही के नाम 90 से ज्यादा मीटर का थ्रो है। पाकिस्तान के अरशद नदीम के अलावा ताइवान के चेंग चाओ सुन यह कारनामा कर चुके हैं। अब इस लिस्ट में भारत का नीरज चोपड़ा का नाम जुड़ गया है।

चोट की वजह से एक्शन से दूर रहे

पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने चोटिल होने के बाद भी हिस्सा लिया था। वहां वह दूसरे स्थान पर रहे थे। 89.45 मीटर नीरज का बेस्ट थ्रो था। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने इस इवेंट में गोल्ड जीता था। नीरज ने चोटिल होने के बाद भी पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लिया था। उनके जांघ में परेशानी थी।

पढ़ें  बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद कप्तानी छोड़ देंगे रोहित शर्मा! पूर्व दिग्गज का बड़ा दावा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment