यूट्यूबर को पड़ोसी ने घर बुलाकर शराब पार्टी में की मारपीट, इलाज के दौरान मौत

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के दनकौर में घर बुलाकर पहले शराब पार्टी की और फिर मारपीट कर यूट्यूबर पर को घायल कर दिया। जिसके बाद घायल अवस्था में परिजनों ने यूट्यूबर पर को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने गांव के ही सात आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, दनकौर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गुर्जर गांव में 28 जनवरी की रात में मनीष ने अपने घर पर पार्टी के लिए यूट्यूबर दीपक को बुला लिया। जहां पर पहले शराब पार्टी में सभी ने एक साथ शराब पी और उसके बाद मनीष व अन्य लोगों ने दीपक के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के बाद वह अपने घर पहुंचा और जहां से परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार की शाम को उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि दनकौर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गुर्जर गांव में 28 जनवरी की रात में मनीष के घर पर पार्टी थी। जिसमें दीपक को भी बुलाया गया था जहां पर उन लोगों ने पार्टी में शराब पी और फिर उसके बाद किसी बात को लेकर आपस में कहां सुनी हो गई। जिसमें दीपक के सर में पंच लग गया। पार्टी में बीच बचाव करके लड़ाई रोक दी गई जिसके बाद दीपक वहां से अपने घर चला गया। घर पहुंचने के 1 से 2 घंटे के बाद दीपक की तबीयत खराब हो गई जिसको उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पढ़ें  सड़क किनारे खड़े मजदूरों को तेज रफ्तार अज्ञात कार ने रौदा, दो की मौत एक की हालत गंभीर

एडीसीपी ने बताया कि यथार्थ हॉस्पिटल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि उसके सर में ब्लड की क्लॉटिंग हो रही थी जिसके चलते उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी। इलाज करते हुए डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों की सूचना के आधार पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और दो आरोपियों को हिरासत में लिए है अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment