Delhi Dog Attack: पड़ोसी के Labrador ने घर में घुसकर 5 साल के बच्चे का चबा डाला हाथ

Sanchar Now
2 Min Read

शाहदरा की गीता कॉलोनी इलाके में पालतू कुत्ते के कथित हमले में पांच साल का बच्चा घायल हो गया। सोमवार को यह जानकारी पुलिस से प्राप्त हुई है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित मुहिब खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे बच्चा यहां गीता कॉलोनी के शास्त्रीनगर इलाके के सरोजनी पार्क में अपने घर में खेल रहा था, तभी एक पड़ोसी का पालतू कुत्ता (लैब्राडोर नस्ल) घर में घुस गया और उस पर हमला कर दिया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घर में मौजूद परिजनों ने उसे बचाया और लोक नायक अस्पताल ले जाया गया। कुत्ते के हमले से लड़के के बाएं हाथ में चोट आयी, जिसकी सर्जरी करनी पड़ी। अधिकारी ने बताया कि जब पीड़ित के पिता ने इस मुद्दे पर अपने पड़ोसी से बात की तो पालतू कुत्ते के मालिक ने कथित तौर पर उन्हें धमकी दी।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित के पिता की शिकायत के आधार पर कुत्ते के मालिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 289 (पशु के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण), 337 (जीवन को खतरे में डालने वाला कृत्य या दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा आहत करना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि कुत्ते के मालिक यशपाल सिंह (48) को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मामले के संबंध में आगे भी जांच जारी है।

पढ़ें  लखनऊ: राजभवन के सामने महिला कैदियों की वैन में लगी आग, 24 लोग थे सवार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment