रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर का नया पोस्ट, जानें क्या है इसमें फिल्म से जुड़ी खास बात

Sanchar Now
3 Min Read

नई दिल्ली। रामायण (Ramayana) बॉलीवुड की मोस्ट एंटीसिपेटेड होने के साथ-साथ मोस्ट एक्सपेंसिव फिल्म बताई जा रही है। फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक नितेश तिवारी कर रहे हैं। फिल्म को बड़े लेवल पर बनाने के लिए मेकर्स जी जान लगा रहे हैं। उन्होंने पैसे की परवाह न करते हुए बस इसे दुनियाभर में पेश करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

हाल ही में, रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) ने पौराणिक फिल्म के बारे में बात की है। उनका कहना है कि वह इस फिल्म को भारत में भारतीयों को खुश करने के लिए नहीं बना रहे हैं, बल्कि वह शुरू से इसे ग्लोबल लेवल पर बना रहे हैं।

ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर रामायण को पहुंचाना चाहते मेकर्स

नमित मल्होत्रा ने एलए टाइम्स को दिए इंटरव्यू में रामायण को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “यह पहले दिन से ही एक ग्लोबल फिल्म रही है। मैं इसे भारत में भारतीय लोगों को खुश करने के लिए बनाने की कोशिश नहीं कर रहा हूं। अगर आप रामायण देखने जाते हैं और आपका परिवार इसे देखता है,और भारत में लोग इसे देखते हैं, तो क्या फर्क पड़ता है? किसी भी दूसरी फिल्म की तरह इसकी भी बात होनी चाहिए।”

रामायण की असफलता पर बोले नमित मल्होत्रा

नमित मल्होत्रा का कहना है कि अगर रामायण को वेस्टर्न देशों में नहीं देखा जाता है तो यह उनके लिए असफलता जैसा होगा। उन्होंने कहा, “मेरे लिए अगर वेस्टर्न देशों के लोगों को यह पसंद नहीं आती है तो मैं इसे असफल मानूंगा। यह दुनिया के लिए है। अगर आपको यह पसंद नहीं है, तो मुझे शर्म आनी चाहिए। हमें और बेहतर काम करना चाहिए था।”

पढ़ें  भारत-पाकिस्तान के रिश्ते पर सनी देओल की दो टूक, बोले- यह सियासी खेल होता है, जो नफरत पैदा करता है

नमित मल्होत्रा ने आगे कहा, “भावनाएं यूनिवर्सल होती हैं। अगर दर्शक भावनात्मक रूप से जुड़ते हैं, तो वे कहानी से जरूर जुड़ेंगे, चाहे वे कहीं से भी हों।”

रामायण मूवी की स्टार कास्ट

बताया जा रहा है कि रामायण को 4000 करोड़ रुपये के बजट में बनाया जा रहा है। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज की जाएगी। पहला पार्ट 2026 और दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होने वाली है। फिल्म में भगवान राम का किरदार रणबीर कपूर, सीता का किरदार साई पल्लवी और रावण का किरदार यश निभा रहे हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment