लखनऊ इंस्पेक्टर मर्डर केस में नया मोड़, पत्नी ने लगाया प्रॉस्टिट्यूट लाने का आरोप… हत्या का कारण कहीं ये तो नहीं?

Sanchar Now
4 Min Read

लखनऊ : यूपी की राजधानी लखनऊ में पीएसी में तैनात इंस्पेक्टर की हत्या क्या अवैध संबंधों के चलते हुई है? पुलिस व एसटीएफ अब एंगल पर भी जांच कर रही है. मृतक इंस्पेक्टर सतीश सिंह की पत्नी ने आरोप लगाते हुए बताया है कि ‘उनके पति के कई लड़कियों से अवैध संबंध थे. इतना ही नहीं उन्होंने अपनी एक महिला मित्र को अपने ही दूसरे घर पर किराए में रखा था, जिसे कई बार घर पर भी लाते थे.’ फिलहाल पुलिस उन लड़कियों की शिनाख्त कर जांच करने में जुट गई है.

एसटीएफ को सौंपी गई जांच : दीपावली की रात ढाई बजे हुई राजधानी के कृष्णा नगर इलाके में इंस्पेक्टर सतीश सिंह की हत्या की जांच यूपी एसटीएफ को सौंप दी गई है, वहीं मृतक इंस्पेक्टर की पत्नी के एक बयान के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है. मृतक की पत्नी ने यहां तक बताया कि, उनके पति रोजाना किसी न किसी लड़की को घर पर लाया करते थे. एक दिन तो वो एक प्रॉस्टिट्यूट को घर लाए थे, जिसे उनकी बेटी ने भी देख लिया था, जिसके बाद उन्होंने ऐसा दोबारा ऐसा न करने की बात कह दी थी, लेकिन उसके बाद भी वो बाहर कई लड़कियों के साथ रात भर रुका करते थे.

पत्नी ने लगाए यह भी आरोप : मृतक की पत्नी ने आरोप लगाते हुए बताया कि ‘राजधानी में उनका एक घर है, जो उनके पिता ने उन्हें दिया था, वहां उनके पति ने एक लड़की को घर किराए पर दिया था. इंस्पेक्टर की पत्नी ने बताया कि उनके पति के अवैध संबध किराए पर रहने वाली उस लड़की से भी थे. इसके चलते उन्हें कभी उस घर पर नहीं जाने दिया जाता था. बावजूद कई बार उन्होंने पति को उस लड़की के साथ रंगे हाथ पकड़ा था, इतना ही नहीं उस लड़की को भी वहां से भगा दिया था. इस पर उनके पति उसी लड़की के साथ चले गए थे.’

पढ़ें  15 दिन जेल में रही निकिता, अब मां और भाई को भी मिली जमानत; कोर्ट में दिया था ये तर्क

यूपी STF भी हत्यारों की कर रही तलाश : कृष्णानगर एसीपी विनय द्विवेदी ने बताया कि, ‘शुरुआत में हत्या के बाद मृतक इंस्पेक्टर सतीश सिंह की पत्नी से पूछताछ के दौरान उन्होंने कुछ भी नहीं बताया था, हालांकि बाद में उन्होंने पति के कई लड़कियों से अवैध संबंधों के बातें बताई हैं. आस पास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है, वहीं जिन लड़कियों के विषय में मृतक की पत्नी ने बताया है उनसे भी पूछताछ की जा रही है. यूपी एसटीएफ के साथ लखनऊ पुलिस मिलकर हत्यारों को तलाश कर रही है. जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी की जाएगी.

डीसीपी साउथ विनीत जायसवाल के मुताबिक, कृष्णानगर में रविवार रात करीब ढाई बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि सतीश कुमार सिंह नाम के एक व्यक्ति को उनके घर के बाहर गोली मारी गई है. मौके पर पहुंच कर पुलिस टीम घायल को लोकबंधु अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. जांच में पता चला है कि मृतक सतीश पीएसी में तैनात थे.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment