NIA को दिल्ली में छिपे IS के तीन आतंकियों की तलाश, मिला है आतंकी हमले का जिम्मा; सभी पर तीन-तीन लाख का इनाम

Sanchar Now
2 Min Read

दिल्ली में ISIS के तीन आतंकियों के छिपने की खबर है, जिसको लेकर तलाश जारी है. इन तीनों आतंकियों पर एनआईए ने 3 लाख रुपये का इनाम रखा हुआ है और लगातार छापेमारी भी कर रही है. ये तीनों आतंकी पुणे ISIS केस में वांटेड हैं और इनका दिल्ली कनेक्शन निकलने के बाद दिल्ली की स्पेशल सेल भी मामले की तलाश कर रही है.

पुणे पुलिस और एनआईए की टीम सेंट्रल दिल्ली इलाके में रेड कर चुकी है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. अब खुफिया एजेंसियां इनकी तलाश में जुटी हुईं हैं. जानकारी के मुताबिक इन तीन आतंकियों के नाम मोहम्मद शाहनवाज आलम उर्फ शैफी उज्जमा उर्फ अब्दुल्ला, रिजवान अब्दुल हाजी अली और अब्दुल्लाह फयाज शेख हैं. एनआईए ने पिछले दिनों पंजाब हरियाणा, राजस्थान, यूपी और उत्तराखंड की कई जगहों पर छापेमारी की थी. बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान भारी संख्या में पिस्टल, गोला बारूद के साथ-साथ अन्य संदिग्ध चीजें भी बरामद की गईं थीं.

पिछले साल ही किया था वर्कशॉप का आयोजन

एनआईए ने ISIS पुणे मॉड्यूल मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया था. ये लोग पुणे के कोंढवा में एक घर से काम कर रहे थे, जहां उन्होंने आईईडी असेंबल किया था और पिछले साल बम प्रशिक्षण और निर्माण वर्कशॉप का आयोजन किया था.

आतंकवादियों ने की थी आईईडी टेस्टिंग

इतना ही नहीं उन्होंने इसमें भाग भी लिया था और आईईडी की टेस्टिंग करने के लिए इस स्थान पर कंट्रोल्ड ब्लास्ट भी किया था. अभी तक ये तीनों ही आतंकी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की गिरफ्त से दूर हैं, लेकिन एनआईए के अधिकारियों का कहना है कि तीनों आतंकियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.

पढ़ें  Budget 2024: उत्तराखंड में भुस्खलन व बादल फटने से हुए नुकसान में मदद का वादा, CM धामी ने जताया आभार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment