देवबंद में एनआईए टीम ने मस्जिद के इमाम को हिरासत में लिया

Sanchar Now
2 Min Read

देवबंद में राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआइए) की टीम ने देवबंद क्षेत्र के गांव इमलिया में छापामारी कर मस्जिद के इमाम को उठा लिया। कोतवाली में संदिग्ध से घंटों पूछताछ की गई, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया।

बुधवार सुबह करीब छह बजे एनआइए की टीम गांव इमलिया पहुंची और वहां की मस्जिद के इमाम मौलाना कासिम को हिरासत में लिया। मस्जिद में छापेमारी की खबर से गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। बाद में टीम संदिग्ध को पकड़ कर देवबंद कोतवाली ले आई और एक कमरे में करीब तीन घंटे उससे पूछताछ की गई। गहन पूछताछ के बाद टीम ने मौलाना को छोड़ते हुए गांव के पूर्व प्रधान पप्पू और फरमान की सुपुर्दगी में दे दिया। पूर्व प्रधान के मुताबिक मौलाना कासिम 3 साल से भी अधिक समय से मस्जिद में इमामत कर रहे हैं और साथ ही मस्जिद में स्थित मदरसे में ही बच्चों को पढ़ाने का काम करते हैं

कई घंटे हुई पूछताछ

टीम ने कई घंटे तक इमाम कासिम से कोतवाली में पूछताछ की। इस दौरान उसका आइडी प्रूफ, बैंक एकाउंट समेत अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। उसकी मोबाइल कॉल डिटेल भी देखी गई। इमाम कासिम के मुताबिक उसे नहीं मालूम कि टीम उसको क्यों हिरासत में लिया गया। टीम ने उनकी शिनाख्त से संबंधित जो भी सवाल किए उनकी सही जानकारी दी। जिसके बाद टीम ने उन्हें छोड़ दिया।

मुजफ्फरनगर का निवासी है कासिम

मौलाना कासिम जनपद मुजफ्फरनगर के थाना क्षेत्र रतनपुरी के गांव हुसैनाबाद भनवाड़ा का रहने वाला है। रात के समय पहले टीम गांव भनवाड़ा पहुंची मौलाना कासिम के मकान को खंगालकर उससे संबंधित दस्तावेजों, प्रमाण-पत्रों के बारे में जानकारी जुटाई। जब कासिम वहां नहीं मिला तो उसे गांव इमलिया से सुबह सवेरे टीम ने हिरासत मे ले लिया ।

पढ़ें  बीच सड़क पर पिता को डीजल छिड़ककर लगाई आग
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment