देहरादून में निर्भया जैसी दरिंदगी, बस में पांच लोगों ने किशोरी से किया दुष्कर्म; SIT करेगी जांच

Sanchar Now
3 Min Read

आईएसबीटी में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच अब एसआईटी करेगी। एसएसपी ने पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आईएसबीटी पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। इसमें पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार को प्रभारी बनाया गया है। एसआईटी ने दिल्ली से देहरादून तक बस चलने से लेकर बीच में रुकने वाले ढाबों व आईएसबीटी तक की फुटेज लेने के लिए सर्विलांस टीम को लगा दिया है।

इसके साथ ही एसआईटी जल्द ही साक्ष्यों को पुख्ता करने के लिए आरोपियों की कस्टडी रिमांड ले सकती है। एसएसपी अजय सिंह ने एसआईटी में नियुक्त अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घटना के सभी पहलुओं पर गहन जांच कर घटना में शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी एवं सुसंगत साक्ष्यों को एकत्र किया जाए। इनके आधार पर न्यायालय में भी ठोस पैरवी की जाए। एसएसपी एसआईटी की कार्यवाही की हर दिन समीक्षा करेंगे।

ये अधिकारी किए एसआईटी में शामिल

– प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर, एसआईटी प्रभारी
– अनिल जोशी, क्षेत्राधिकारी सदर
– रीना राठौर, क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर
– कमल कुमार, प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर
– शंकर सिंह बिष्ट, प्रभारी एसओजी नगर
– महिला उपनिरीक्षक ज्योति कन्याल, थाना पटेलनगर
– महिला उपनिरीक्षक विनीता चौहान, थाना कैंट
– आशीष कुमार, प्रभारी फील्ड यूनिट

जेल भेजे गए किशोरी से दुष्कर्म के पांचों आरोपी

आईएसबीटी में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के पांचों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। आईएसबीटी पर मुरादाबाद की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि यह घटना 12 अगस्त की रात की है। घटना के बाद पहले राजकीय बालिका निकेतन की काउंसलिंग हुई, इसमें खुलासा होने पर शनिवार को मुकदमा किया गया।

पढ़ें  होटल के बंद कमरे में कर रही थी रोमांस, तभी बच्चों के साथ आ धमका पति… देखते ही दीवार फांदकर भागी बीवी, वीडियो में हुई कैद

बस की पूरी हुई फोरेंसिक जांच, रिपोर्ट का इंतजार

आईएसबीटी में किशोरी से जिस बस में सामूहिक दुष्कर्म किया गया, पुलिस ने उस बस को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा था। रविवार को दिनभर फोरेंसिक टीम ने बस की जांच की। पुलिस को अब इसकी रिपोर्ट का इंतजार है। फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट बुधवार तक आने की उम्मीद है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment