नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) 15वी बोर्ड बैठक हुई संम्पन्न, विकास कार्यो प्रगति की हुई समीक्षा

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की अध्यक्षता में नॉएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) की 15वी बोर्ड बैठक शुक्रवार को ज़ेवर एयरपोर्ट साईट ऑफिस में सम्पन्न हुई। इस दौरान प्रमुख सचिव ने विकास कार्यों की समीक्षा की और कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए।

नॉएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की इस बोर्ड बैठक में नॉएडा इंटरनैशनल ग्रीनफ़ील्ड एअरपोर्ट ज़ेवर के विकास के सम्बन्ध में हुई प्रगति को प्रस्तुत किया गया। मुख्यकार्यपालक अधिकारी नॉएडा एयरपोर्ट डॉ अरुण वीर सिंह ने बोर्ड के समक्ष एजेंडा प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुतीकरण में मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा बताया गया की विकासकर्ता ज़ुरिक एयरपोर्ट की एसपीवी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड ने परियोजना हेतु डिवेलप्मेंट प्लान के अनुसार एयरपोर्ट के विकास के लिए ईपीसी कांट्रैक्टर टाटा प्रोजेक्ट ने टर्मिनल बिल्डिंग , एटीसी और रनवे का कार्य प्रारम्भ कर चुका है। ज़ेवर एयरपोर्ट माह सितम्बर 2024 से पूर्व पूर्ण होगा। ज़ेवर एयरपोर्ट के विकास के कार्यक्रम को भी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। निर्देश दिये गये की प्रत्येक क्षेत्र में निर्माण की प्रगति की मॉनिटरिंग की जाये और कार्य समय और गुणवक्ता से पूर्ण किया जाये।


बैठक में सीईओ ग्रेटर नॉएडा/नॉएडा और निदेशक नागरिक उड्डयन , प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास, सचिव वित्त और नॉएडा इंटर्नैशनल एअरपोर्ट लिमिटेड (नायल) के नोडल ऑफ़िसर शैलेंद्र भाटिया ने बैठक में प्रति भाग किया ।

पढ़ें  भाजपा नेता से पार्किंग में कार बैठते समय हमलावरों ने की मारपीट, वारदात सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच में जुटी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment