नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में छात्र के सिर पर कुर्सी से हमला, ICU में भर्ती, 5 अन्य छात्रों ने अंजाम दी वारदात

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र स्थित नोएडा इंटरनेशनल विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को कुर्सी पर बैठने को लेकर पांच छात्रों ने एक छात्र को पीटा। उसके सिर व रीढ़ की हड्डी में चोटें आई हैं।

पीड़ित छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसके पिता ने तीन छात्रों को नामजद करते हुए पांच के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

कैंटीन में कुर्सी पर बैठा था छात्र

अलीगढ़ के खेड़ा बुजुर्ग गांव का लोकेश कुमार विगत कुछ समय से ग्रेटर नोएडा में रह रहा है। वह दनकौर क्षेत्र स्थित नोएडा इंटरनेशनल विश्वविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है।

उसके पिता अधिवक्ता देवराज सिंह चौहान ने पुलिस शिकायत में कहा कि विगत बृहस्पतिवार को लोकेश विश्वविद्यालय की कैंटीन में एक कुर्सी पर बैठा हुआ था। जहां अन्य छात्र आशु कसाना, कपिल, अंकित व दो अज्ञात छात्रों ने उसे जबरन कुर्सी से उठा दिया।

कुर्सी उठाकर सिर में मारी 

पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपितों ने कुर्सी उठाकर उसके सिर में मार दी। नीचे गिराकर पीठ पर कुर्सी से हमले किए। वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपित छात्र मौके से फरार हो गए। घटना में लोकेश कुमार को काफी चोटें आईं, जिसको विश्वविद्यालय के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालत नाजुक होने के कारण उसे अन्य अस्पताल में रेफर किया गया। बताया जाता है कि घटना के बाद से ही पीड़ित छात्र आईसीयू में शिफ्ट है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

पढ़ें  नोएडा में प्रेमी के कमरे में विवाहिता महिला की संदिग्ध हालात में मौत, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment