1-2 नहीं सड़क पर भिड़ गईं 4 पापा की परियां, दे दनादन बरसाने लगीं लात-घूंसे, लड़कों ने कहा- हम भी ऐसे नहीं लड़ते

Sanchar Now
1 Min Read

नोएडा। Noida Girls Fight : सेक्टर-93 स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क के पास लड़कियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। बीच सड़क एक-दूसरे के बाल पकड़ कर खींचकर काफी देर तक मारपीट हुई। इस कारण ट्रैफिक रुक गया। बीच-बचाव के लिए कुछ किशोर आए, लेकिन मारपीट जारी रही।

बीच सड़क पर हुई इस मारपीट का वीडियो सोशल पर वायरल हुआ है। सूचना पर फेज-2 कोतवाली पुलिस भी पहुंची। सभी कोतवाली ले गई। पुलिस का कहना है कि घटना शनिवार शाम की है। मारपीट में दिख रही सभी छात्राएं आसपास की सोसायटियों में रहती हैं।

बताया जा रहा है कि लड़कियों के बीच यह मारपीट इंस्टाग्राम पर की गई टिप्पणियों की वजह से हुई है। लड़कियों ने देखते ही देखते शांत सड़क को युद्ध के मैदान में बदल दिया।

पुलिस के समझाने पर किशोरियों ने फिर झगड़ा मारपीट न करने की बात कही। दो किशोरी सगी बहने हैं। दोनों ही पक्ष के अभिभावक को कोतवाली पर बुलाया गया फिर किशोरियों को उनको सौंप दिया गया।

पढ़ें  अवैध संबंधों के शक में पति ने की पत्नी की हत्या, हथौड़े से मारकर उतारा मौत के घाट
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment