महाकुंभ में 30 श्रद्धालुओं की नहीं 37 की हुई मौत; 35 परिवारों को मिला 25-25 लाख रुपये का मुआवजा, 2 की पहचान नहीं

Sanchar Now
2 Min Read

महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन हुई भगदड़ को लेकर एक नई और बेहद अहम जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि मौनी अमावस्या के दिन कुल 37 लोगों की मौत हुई थी। इनमें से 30 लोग संगम घाट पर मृत हुए थे जबकि सात लोगों की जान अन्य स्थानों पर हुई घटनाओं में हुई थी। महाकुंभ के आधिकारिक एक्स हैंडल पर पर यह जानकारी बुधवार दोपहर साझा की गई। इसमें बताया गया कि महाकुंभ मेला- 2025 में मौनी अमावस्या पर संगम तट पर हुई घटना के दौरान 30 लोगों और अन्य स्थानों पर सात लोगों, जिनके शरीर पर जाहिरा चोटें पाई गईं, की दुःखद मृत्यु हुई थी।

यह भी बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुरूप 37 में से 35 मृतकों के आश्रितों के बैंक खातों में ₹25-25 लाख की मुआवजा राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। एक मृतक की पहचान नहीं होने और एक मृतक के लावारिस होने के कारण मुआवजा राशि नहीं दी जा सकी है। गौरतलब है कि मौनी अमावस्या के अगले दिन शाम को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेलाधिकारी विजय किरन आनंद और डीआईजी मेला वैभव कृष्ण ने बताया था कि महाकुंभ में हुई दुर्घटना के दौरान कुल 30 लोगों की मौत हुई।

पढ़ें  रामलला के मंदिर के नवनिर्माण पर देश मे नई ईमेल सेवा- जयश्रीराम.भारत की हुई सुरुवात
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment