सालों पहले हुए अलग, अब पति चाह रहा था घर बेचना… पत्नी ने मार डाला

Sanchar Now
3 Min Read

Wife Killed Husband:गोरखपुर के गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की आधी रात को एक महिला ने अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। महिला का अपने पत्नी से मकान को लेकर विवाद चल रहा था। महिला को पता चला था कि पति मकान को बेचने के लिए सौदा कर रहा है। पत्नी को लग रहा था कि पति कहीं अपने हिस्से का मकान वाकई न बेच दे। उसे डर था कि मकान बिक गया तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे।

गोरखनाथ के तिलिया कुंआ विकासनगर निवासी 40 वर्षीय अशोक निषाद का उसकी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था। वह पिछले सात महीने से पति से अलग रह रही थी। तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति मकान बेच रहा है। इस जानकारी होने पर शुक्रवार की रात में वह अपने घर गई और आधी रात को विवाद के बाद उसने पति अशोक की गला दबाकर हत्या कर दी।

इसके बाद वह किराए वाले मकान पर चली गई। सुबह जब हत्या की खबर फैली तो वह पति के शव के पास पहुंचकर रोने लगी। हत्या की सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने अशोक के भाई खूब लाल की तहरीर पर केस दर्ज कर रिंकी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

20 साल पहले हुई थी शादी, तीन बच्चों की है मां

पढ़ें  दिल्ली: बर्गर किंग के आउटलेट में फायरिंग का CCTV फुटेज वायरल, तीन बदमाशों ने अमन को मारी थी 40 गोलियां

रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी। पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी। उसके तीन बच्चे हैं। इनमें एक बेटी की शादी भी हो गई है।

पति की हत्या में ये पत्नियां भी रहीं शामिल

– 8 मार्च 2022 सहजनवा के भैसला गांव में 40 वर्षीय राजेंद्र सिंह की हत्या कर लाश 8 मार्च 2022 को खेत में फेंकी गई थी। उसकी हत्या पत्नी ने ही गला दबाकर की थी और वह प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। पति बाधक बन रहा था।

– 17 फरवरी 2022 पिपराइच के नारद मुनि साहनी की हत्या कर शव गाड़ा हुआ मिला था। आरोप था कि बेटी की आबरू बचाने के लिए पत्नी ने बेटी संग मिलकर गला दबाकर पति की हत्या की थी।

– 28 अप्रैल 2022 पिपराइच के जंगल धूसड़ के बड़ी रेवतहिया गांव में एक महिला ने अपनी पति की तकिए से मुंह और नाक दबाकर हत्या कर दी। हत्यारोपित महिला खुशबू दो बार अपने प्रेमी के साथ भाग चुकी थी।

– 6 मई 2022 गुलरिहा में शराब भट्ठी के पास मिली छोटेलाल की लाश के मामले में परिवारीजनों ने अब पत्नी और प्रेमी पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment